फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra Modi coming to Varanasi Administration engaged in deciding final projects there may big event at Namo Ghat

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: सौगात वाली परियोजनाओं को तय करने में जुटा प्रशासन, नमो घाट पर हो सकता है बड़ा आयोजन

Fri, 10 Jun 2022 10:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 10:33 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर बनारस आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन की सुगबुगाहट के साथ ही प्रशासन लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं को पूरा करने में जुट गया है। 

विज्ञापन
PM narendra Modi coming to Varanasi Administration engaged in deciding final projects there may big event at Namo Ghat
सिगरा स्टेडियम में मंडलायुक्त और डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई में प्रस्तावित काशी दौरे की सुगबुगाहट के बीच जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रधानमंत्री के हाथों सौगात वाली परियोजनाओं की सूची तय करने से पहले उनके भौतिक सत्यापन कराए जा रहे हैं। जून महीने तक पूरी होने वाली परियोजनाओं की पड़ताल के बाद उसकी सूची शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


15 जून तक लोकार्पण और शिलान्यास की सूची तय कर पीएम के काशी आगमन की रूपरेखा स्थानीय स्तर पर तय करने की तैयारी है। नई शिक्षा नीति पर देशभर के कुलपतियों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने चार जुलाई को वाराणसी आ सकते हैं।
विज्ञापन


दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे पीएम मोदी
चार जुलाई को दो दिवसीय प्रवास में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जन संवाद का भी कार्यक्रम हो सकता है। शासन स्तर से संकेत मिलने के बाद परियोजनाओं के साथ ही जनसभा आदि आयोजनों के लिए भी जगह का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM narendra Modi coming to Varanasi Administration engaged in deciding final projects there may big event at Namo Ghat
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नमो घाट पर भी आयोजित एक बडे़ आयोजन में शामिल होंगे और यही से काशी को नई पहचान देने वाले इस घाट का लोकार्पण करेंगे। फिलहाल प्रशासन पीएम के संभावित कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय करने में जुटा है। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री करीब चार महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र में आएंगे। ऐसे में उनके आगमन के दौरान स्वागत की भी भव्य तैयारी की योजना बनाई जा रही है।

सिगरा स्टेडियम के पुनर्निर्माण का पीएम रखेंगे आधारशिला

स्मार्ट सिटी के तहत वाराणसी शहर के बीच में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के पुनर्निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को सिगरा स्टेडियम में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

लगभग चार सौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते एक माह से पाइलिंग (जमीन की भार क्षमता की जांच) और पुरानी इमारतों के मूल्यांकन का काम चल रहा है। इसका निरीक्षण अधिकारियों ने किया। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि स्टेडियम के कायाकल्प की आधारशिला अगले माह प्रधानमंत्री रखेंगे।

इसके लिए तैयारी की जा रही है। इधर निर्माण एजेंसी के अभियंताओं का कहना है पुरानी इमारतों ध्वस्तीकरण के लिए मूल्यांकन और पाइलिंग काम चल रहा। इसके अलावा निर्माण स्थल कई पेड़ जिनके काटे जाने को लेकर वन विभाग से मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद स्टेडियम में मौजूद दो दर्जन से अधिक पेड़ों की कटाई होगी, जिनके बदले 10 गुना पौधरोपण किया जाएगा। 

मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार  शाम मंडलीय सभागार में वाराणसी जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की और जून तक में पूरी होने वाली परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया। इसके साथ ही पूरी हो चुकी परियोजनाओं की सूची 10 जून तक मांगी है। इसी आधार पर इनका सत्यापन कराया जाएगा। मंडलायुक्त ने बताया कि परियोजनाओं को समय सीमा पर पूरा कराने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed