{"_id":"0a45bda016641f05f1fabd08ce524bd4","slug":"pm-narendra-modi-cleane-india-mission-in-varanasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी में लगाई झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी में लगाई झाड़ू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अपनी पिछली यात्रा के दौैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्सी घाट पर फावड़े से मिट्टी हटाकर जिस स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी वह गुरुवार को काशी की गलियों तक पहुंच गया। अब जबकि अस्सी घाट से सिल्ट लगभग पूरी तरह हटा दी गई है तो उन्होंने जगन्नाथ
मंदिर की गली में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को गति दी। उन्होंने करीब 175 मीटर तक गली की सफाई कर देशवासियों से इस अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान के राष्ट्रीय नवरत्नों के नामों का भी ऐलान किया।
पीएम अपने निर्धारित समय दोपहर 12:10 बजे से 55 मिनट की देरी से अस्सी घाट पहुंचे और वहां की सफाई का निरीक्षण किया। अरसा बाद सिल्ट हटने से नजर आने लगी घाट की सीढि़यों को निहारते हुए पीएम उस स्थान पर पहुंचे, जहां आठ नवंबर की सुबह उन्होंने फावड़ा चलाया था। 47 दिन
विज्ञापन
बाद वहां से पूरी सिल्ट तो नहीं हट सकी लेकिन घाट की अधिकांश सीढि़यां साफ-सुथरी देख वे आशान्वित नजर आए। काशीवासियों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद उन्होंने कहा, ‘घाट करोड़ों देशवासियों की श्रद्धा का केंद्र होने के साथ ही काशी की पहचान हैं लेकिन वो मिट्टी में दबे पड़े थे। पिछली
बार जब मैं आया था तो श्रमदान कर इसे साफ करने का अभियान शुरू किया था। बाद में सामाजिक संस्थाओं, नगर निगम और सरकार ने इसे महत्वपूर्ण अभियान माना और इसी का परिणाम है कि मिट्टी के ढेर में दबे घाट अपने पुराने सौंदर्य के साथ मां गंगा के सामने नजर आ रहे हैं। गांधी जयंती से शुरू हुए स्वच्छता अभियान को देश के सभी वर्गों ने सराहा और अपनाया है।’ गंगा को साक्षी मानकर
उन्होंने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान देने वालों की पीठ थपथपाई। इसके बाद पीएम पास में ही स्थित जगन्नाथ मंदिर की गली में पहुंचे। वहां उन्होंने झाड़ू लगाकर देशवासियों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
00000000
नवरत्नों में सौरव गांगुली, किरन बेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अस्सी घाट पर स्वच्छ भारत अभियान को गति देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नवरत्नों का ऐलान किया। इसमें नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभाचार्य, डॉ. किरण बेदी, नृत्यांगना सोनल मानसिंह, हास्य कलाकार कपिल शर्मा, क्रिकेटर सौरव गांगुली, आंध्र प्रदेश के इनाडु ग्रुप के निदेशक रामोजी राव, इंडिया टुडे ग्रुप के अरुण पुरी शामिल हैं। इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट आफ इंडिया और मुंबई के डिब्बावाला संगठन को भी नवरत्नों में शामिल किया गया है।