सेवा सप्ताह के रूप में मनेगा पीएम मोदी का 70वां जन्मदिन, हर विधानसभा में 70 लोग करेंगे रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर को सेवा सप्ताह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 14 से 20 सितंबर होगा। इस दौरान सरकारी विभागों द्वारा जनता को लाभांवित करने की अनेक योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 14 सितंबर को हर विधानसभा में ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इस कैंप में हर विधानसभा से कम से कम 70-70 लोगों द्वारा ब्लड डोनेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को दे दी है।
15 सितंबर को नेत्र परीक्षण कैंप आयोजित कर आंख के डाक्टरों द्वारा जांच की जाएगी तथा शासकीय योजना के तहत चश्मा वितरित किया जाएगा। इसके लिए एक टीम शहरी क्षेत्र और एक टीम ग्रामीण क्षेत्र में काम करेगी। 16 सितंबर को वृहद स्वच्छता अभियान पूरे जनपद में चलाया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर को हर विकासखंड में कैंप लगाकर कृत्रिम अंगों का वितरण होगा। प्रत्येक विकासखंड से कम से कम 70-70 लाभार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। 18 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
वहीं 19 सितंबर को पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए महानगर के प्रत्येक वार्ड में वाराणसी विकास प्राधिकरण और नगर निगम के सहयोग से 70 स्थानों पर किया जाएगा। इसी प्रकार सभी खंड विकास अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण कराया जाएगा। तालाबों, सरकारी भवनों के आसपास, मार्गों के किनारे सहित अन्य स्थान पौधरोपण हेतु चिन्हित किए जा रहे हैं। विभिन्न पेंशन योजनाओं के हर गांव से दो से तीन लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। इसी प्रकार हर गांव से 1-2 राशन कार्ड के लाभार्थी को भी चिन्हित किया जाएगा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चला कर सभी निराश्रित गोवंश को गो आश्रय स्थलों में पहुंचाने का सेवा सप्ताह में अभियान रहेगा।