फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Narendra Modi and Home Minister Amit Shah will interact with the people of Purvanchal, know the work of public representatives

मिशन 2022: पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लेंगे पूर्वांचल के विकास की थाह, कार्यकर्ताओं को फोनकर करेंगे सीधी बात

Fri, 25 Jun 2021 09:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Jun 2021 09:50 AM IST
सार

भाजपा का मजबूत गढ़ पूर्वांचल में भाजपा के कार्यकर्ताओं की नाराजगी और गुटबाजी पार्टी के लिए चुनौती बनती जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश शुरू होगी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi and Home Minister Amit Shah will interact with the people of Purvanchal, know the work of public representatives
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बारिश के मौसम से ही चढ़ते सियासी तापमान में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को गर्मजोशी के साथ मैदान में उतारने की तैयारी में है। पूर्वांचल का माहौल और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की थाह लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह कार्यकर्ताओं को फोनकर उनसे सीधी बात करेंगे। इसके लिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कराई जा रही है।

विज्ञापन


भाजपा का मजबूत गढ़ पूर्वांचल में भाजपा के कार्यकर्ताओं की नाराजगी और गुटबाजी पार्टी के लिए चुनौती बनती जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश शुरू होगी। प्रत्येक जिले के 20 से 30 कार्यकर्ताओं से फोन पर बात कर फीडबैक लिया जाएगा। दरअसल, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं को काफी उम्मीदें थीं, मगर ज्यादातर कार्यकर्ता संगठन और सरकार में एडजस्ट नहीं हो पाए।
विज्ञापन

 

ऐसे में जाहिर है कि कार्यकर्ताओें में नाराजगी पनपी और धीरे-धीरे उसका रूप भी बड़ा हुआ है। विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की नाराजगी समाप्त करने के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह कमान संभालेंगे।

यहां बता दें कि समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अधिकारियों से सीधा संवाद करते रहे हैं। पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और वाराणसी निवासी अशोक पांडेय से फीडबैक लिया था। अब यह क्रम तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed