{"_id":"657e896e347706e6fd0bc726","slug":"pm-narendra-modi-and-cm-yogi-adityanath-tweeted-before-varanasi-visit-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी दौरे से पहले पीएम-सीएम का ट्वीट, काशीवासियों पर करेंगे सौगातों की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी दौरे से पहले पीएम-सीएम का ट्वीट, काशीवासियों पर करेंगे सौगातों की बारिश
Sun, 17 Dec 2023 11:10 AM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:10 AM IST
सार
काशी दौरे को लेकर पीएम की उत्सुकता दिखने लगी है। पीएम मोदी व सीएम योगी ने वाराणसी आने से पहले ट्वीट कर जानकारी दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों की ओर से पीएम का काशी में स्वागत व अभिनंदन किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी दौरे को लेकर पीएम-सीएम की उत्सुकता सोशल मीडिया के जरिए दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी ने वाराणसी पहुंचने से पहले ट्वीट (एक्स) किया है। पीएम काशी तमिल संगमम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कई कार्यक्रमों में वे हिस्सा लेंगे। उधर, सीएम योगी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों की ओर से पीएम का काशी में स्वागत व अभिनंदन किया है।
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा में लूंगा हिस्स: पीएम
ट्विटर पर पीएम मोदी ने लिखा है 'कल शाम से मैं काशी के अपने बहनों और भाइयों के बीच रहूंगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लूंगा और बाद में काशी तमिल संगमम कार्यक्रम का उद्घाटन करूंगा, जो एक ऐतिहासिक मंच है। जो हमारी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं और विविधता का जश्न मनाता है।'
विज्ञापन
सीएम ने ट्वीट कर काशी में पीएम का किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है 'नए भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनकी काशी में 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन! बाबा श्री विश्वनाथ की पावन नगरी में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रगाढ़ता प्रदान करेंगे। काशी तमिल संगमम के द्वितीय संस्करण का उद्घाटन और कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन का शुभारंभ करने के साथ ही वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।'
विज्ञापन
सीएम ने एक और ट्वीट में लिखा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावपूर्ण अभिव्यक्ति, काशी व तमिलनाडु की सभ्यता, संस्कृति एवं संस्कारों को एक सूत्र में पिरोते 'काशी तमिल संगमम' का द्वितीय संस्करण आज से प्रारंभ हो रहा है। एक बार फिर इस वर्ष भी अविनाशी काशी में हमारी महान सभ्यता की समृद्ध विरासत का महोत्सव मनाया जाएगा। आइए, शिवमय काशी भारतीयता के इस महोत्सव में आपको सहभागी बनने हेतु आमंत्रित कर रही है। जय हिंद-जय भारत!'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ट्वीट कर लिखा 'राष्ट्रीय एकात्मता के भाव को नए आयाम प्रदान करने वाले 'काशी तमिल संगमम' के द्वितीय संस्करण के आयोजन में पधारने वाले सभी सम्मानित अतिथि गणों का बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर हार्दिक अभिनन्दन है। यह सांस्कृतिक महोत्सव हमारी समावेशी संस्कृति को और अधिक मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।'