फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will visit Varanasi again on 23 December give 1500 crores project

पीएम मोदी फिर आएंगे वाराणसी: 23 दिसंबर को करेंगे दौरा, 1500 करोड़ की देंगे सौगात

Wed, 15 Dec 2021 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Dec 2021 02:45 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को दो दिवसीय वाराणसी के दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था। अब पीएम मोदी 23 दिसंबर को परियोजनाओं की सौगात देने वाराणसी आएंगे।

विज्ञापन
PM Modi will visit Varanasi again on 23 December give 1500 crores project
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ धाम लोकार्पण के लिए काशी आए पीएम नरेंद्र मोदी 30 घंटे के प्रवास के बाद मंगलवार की शाम दिल्ली लौट गए। अब 23 दिसंबर को उनका फिर काशी आगमन होगा। इस दौरान वह काशी को 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें छह वार्डों के सुंदरीकरण, फोरलेन सड़कों के शिलान्यास सहित कई अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। बुधवार को पीएमओ इसकी समीक्षा करेगा।

विज्ञापन


सोमवार को काशी आए पीएम ने अपने प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था। देश के 12 राज्यों के सीएम के साथ गंगा घाटों की सुंदरता देखी। गंगा आरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर उन्हें काशी के विकास मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को वह स्वर्वेद महामंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। इसके बाद देर शाम वह दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन


अब 23 दिसंबर को उनका दोबारा आगमन होगा। इस दौरान वह खिड़किया घाट में छह वार्डों के सुंदरीकरण कार्य, बेनियाबाग में मल्टी लेवल पार्किंग सहित 800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मोहनसराय-लहरतारा व चांदपुर फोरलेन सहित 700 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय से बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। जिला प्रशासन के अफसर उन्हें प्रस्तुति देंगे। पीएमओ के सुझाव के बाद तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाएगा।

16 दिसंबर को किसानों संग पीएम करेंगे वर्चुअल संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को जैविक और गो आधारित प्राकृतिक खेती(जीरो बजट खेती) पर किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और कार्यक्रम संयोजिका मीना चौबे के अनुसार 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी ब्लॉक और कृषि कल्याण केंद्रों पर किसानों के साथ संवाद करेंगे। पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिले में यह आयोजन गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में होना है, इसमें 800 किसान शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed