{"_id":"5aa411e54f1c1bb2758b4afd","slug":"pm-modi-will-spent-sevev-hour-in-kashi-grand-welcome-for-french-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में अब डेढ़ घंटे ज्यादा रहेंगे पीएम मोदी, जारी हुआ संशोधित प्रोटोकाल, यह है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में अब डेढ़ घंटे ज्यादा रहेंगे पीएम मोदी, जारी हुआ संशोधित प्रोटोकाल, यह है कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के वाराणसी और मिर्जापुर दौरे का संशोधित प्रोटोकाल जारी कर दिया गया। अब पीएम मोदी 12 मार्च की शाम छह बजे डीरका से सड़क मार्ग से होते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
6:50 बजे वह एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पीएम मोदी से करीब डेढ़ घंटे पहले बाबतपुर से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। प्रोटोकाल के मुताबिक पीएम काशी में तकरीबन डेढ़ घंटे ज्यादा रहेंगे।
प्रोटोकाल के मुताबिक पीएम मोदी 12 मार्च की सुबह 10:25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करेंगे। दोनों नेता 10:50 बजे बाबतपुर से मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
12:25 बजे वह बड़ा लालपुर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। 12:55 बजे तक वह दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में बनारस की कारीगरी देखेंगे। 1:10 बजे वह बड़ा लालपुर से चलकर 1:35 बजे डीरेका पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वह 1:50 बजे अस्सी घाट पहुंचेंगे।
1:50 से 2:10 बजे तक वह अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक नौकायन करेंगे। 2:15 बजे वह दशाश्वमेध घाट से सड़क मार्ग से चलकर ताज नदेसर पैलेस पहुंचेंगे। 2:30 से 3:30 बजे तक दोनों नेता यहां लंच करेंगे।
बताया जा रहा है कि मैक्रों यहां प्रेस कांफ्रेंस कर सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट चले जाएंगे और पीएम पुलिस लाइन जाएंगे। यहां से पीएम हेलीकाप्टर से 4:05 बजे फिर डीरेका पहुंचेंगे। डीरेका से वह 4:15 मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
यहां वह मंडुवाडीह से पटना तक जाने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 4:30 बजे वह फिर डीरेका स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 4:30 से 5:30 बजे तक वह लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के करीब साढ़े ग्यारह हजार लाभार्थियों को डमी प्रमाणपत्र और चेक देंगे।
5:40 से 5:55 तक वह डीरेका गेस्ट हाउस में रहेंगे। यहां वह पार्टी नेताओं से भी मिल सकते हैं। छह बजे वह डीरेका से सड़क मार्ग से चलकर 6:45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 6:50 बजे बाबतपुर से चलकर वह 8:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।

हेलीकॉप्टर के टच एंड गो का रिहर्सल
रिहर्सल करता सेना का हेलिकाप्टर
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के शहर आगमन के मद्देनजर शनिवार को सेना के हेलीकाप्टर ने बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू, डीरेका व हस्तकला संकुल स्थित हेलीपैड पर टच एंड गो का रिहर्सल किया। शनिवार शाम तक सेना के चार हेलीकाप्टर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री, फ्रांस के राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सात हेलीकाप्टर बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फोर्स को एडीजी सुरक्षा विजय कुमार और एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री रविवार को डीरेका आडिटोरियम में संबोधित करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सारे आयोजन स्थल तक होगा। साथ ही दोनों राजनेताओं को लेकर आने वाले हेलीकाप्टर की ट्रायल लैंडिंग की जाएगी।
शाम को दोबारा ब्रीफिंग होगी। इसके साथ ही रविवार दोपहर बाद से बाबतपुर एयरपोर्ट, डीरेका, गंगा, सामने घाट से राजघाट तक का इलाका और बीएचयू एसपीजी और केंद्रीय खुफिया इकाइयों की सीधी निगहबानी में होंगे।
इससे पहले शनिवार को एसपीजी, फ्रांसीसी सुरक्षा दल और जिला पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने सुबह-शाम कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था के मसले पर मंत्रणा की। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन की कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है।

एसपीजी ने की एएसल बैठक
फ्रांसीसी सुरक्षा दल
- फोटो : अमर उजाला
एसपीजी ने जिले के पुलिस, प्रशासन, बिजली, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एयरपोर्ट प्रशासन, आईबी, एलआईयू सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट और डीरेका मैदान में एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) बैठक की।
एसपीजी के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को जितने लोगों का नाम पीएमओ और जिला प्रशासन की ओर से दिए जाएंगे, उतने ही लोगों का पास एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से जारी किया जाएगा।
रविवार रात से एयरपोर्ट के अंदर चारों तरफ सीआईएसएफ के जवान और बाहर पुलिस तैनात रहेगी। इसी तरह रविवार रात से ही डीरेका खेल मैदान, घाट और गंगा भी पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ की निगरानी में होंगे। दोनों राजनेताओं की सुरक्षा के दृष्टिगत गंगा में जल पुलिस, बाढ़ राहत पीएसी दल और 11 एनडीआरएफ के जवानों के अलावा नौसेना के प्रशिक्षित गोताखोर अत्याधुनिक उपकरणों के साथ तैनात रहेंगे।
इसी तरह से बाबतपुर एयरपोर्ट और अन्य सभी हेलीपैड वायु सेना की निगरानी में रहेंगे जबकि थल सेना को एलर्ट मोड पर रहने के लिए नई दिल्ली के स्तर से निर्देश दिए गए हैं।
दोनों राजनेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, फ्रांस का सिक्योरिटी ग्रुप फॉर द प्रेसिडेंसी ऑफ द रिपब्लिक (जीएसपीआर), एनएसजी, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड और केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवान तैनात रहेंगे।
इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में 46 पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 50 एएसपी, 87 डिप्टी एसपी, 90 इंस्पेक्टर, 950 एसआई, 6000 कांस्टेबल, 150 महिला एसआई, 450 महिला कांस्टेबल, 500 होमगार्ड, 20 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, 18 कंपनी पीएसी, दो कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल और 11 एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे।