Varanasi: PM Modi गंगा विलास को दिखाएंगे हरी झंडी, काशी संग देश के इन दो राज्यों को देंगे बड़ी सौगात
PM Modi शुक्रवार को सबसे लंबे जलमार्ग पर वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए गंगा विलास क्रूज और मालवाहक जलयान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी और गाजीपुर व बलिया में बनी चार फ्लोटिंग जेटी का उद्घाटन करेंगे। वहीं बिहार के दो जिलों में पांच सामुदायिक घाट की भी आधारशिला रखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये काशी के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल की 1200 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सबसे लंबे जलमार्ग पर वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए गंगा विलास क्रूज और मालवाहक जलयान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी और गाजीपुर व बलिया में बनी चार फ्लोटिंग जेटी का उद्घाटन करेंगे। वहीं बिहार के दो जिलों में पांच सामुदायिक घाट की भी आधारशिला रखेंगे।
रविदास घाट पर आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़ेेंगे और गाजीपुर के सैदपुर, चोचकपुर, जमानिया और बलिया के कंसपुर में चार फ्लोटिंग कम्यूनिटी जेटी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बिहार में पटना जिले के दीघा, नकटा दियारा, बाढ़, पानापुर और समस्तीपुर जिले के हसनपुर में पांच सामुदायिक घाटों की आधारशिला रखेंगे। वे पश्चिम बंगाल में हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के लिए समुद्री कौशल विकास केंद्र का भी लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक जुड़े रहेंगे। इसमें करीब एक हजार शहर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। इसके बाद पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न होगा। पीएम के संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.