फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will leave Ganga Vilas Cruise with Kashi tomorrow will gift tourism development to Bihar and West Beng

Varanasi: PM Modi गंगा विलास को दिखाएंगे हरी झंडी, काशी संग देश के इन दो राज्यों को देंगे बड़ी सौगात

Thu, 12 Jan 2023 02:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 12 Jan 2023 02:56 PM IST
सार

PM Modi शुक्रवार को सबसे लंबे जलमार्ग पर वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए गंगा विलास क्रूज और मालवाहक जलयान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी और गाजीपुर व बलिया में बनी चार फ्लोटिंग जेटी का उद्घाटन करेंगे। वहीं बिहार के दो जिलों में पांच सामुदायिक घाट की भी आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will leave Ganga Vilas Cruise with Kashi tomorrow will gift tourism development to Bihar and West Beng
PM Modi गंगा विलास को दिखाएंगे हरी झंडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये काशी के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल की 1200 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सबसे लंबे जलमार्ग पर वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए गंगा विलास क्रूज और मालवाहक जलयान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी और गाजीपुर व बलिया में बनी चार फ्लोटिंग जेटी का उद्घाटन करेंगे। वहीं बिहार के दो जिलों में पांच सामुदायिक घाट की भी आधारशिला रखेंगे। 

विज्ञापन

रविदास घाट पर आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़ेेंगे और गाजीपुर के सैदपुर, चोचकपुर, जमानिया और बलिया के कंसपुर में चार फ्लोटिंग कम्यूनिटी जेटी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बिहार में पटना जिले के दीघा, नकटा दियारा, बाढ़, पानापुर और समस्तीपुर जिले के हसनपुर में पांच सामुदायिक घाटों की आधारशिला रखेंगे। वे पश्चिम बंगाल में हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के लिए समुद्री कौशल विकास केंद्र का भी लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi will leave Ganga Vilas Cruise with Kashi tomorrow will gift tourism development to Bihar and West Beng
वाराणसी में गंगा विलास क्रूज - फोटो : अमर उजाला
पीएम गुवाहाटी में पांडु टर्मिनल में जहाज मरम्मत सुविधा और एलिवेटेड रोड का शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जलपत्तन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल वाराणसी के रविदास घाट पर मौजूद रहेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेंट सिटी जाएंगे और वहां बोट रेस ट्रॉफी का अनावरण करेंगे।

 

PM Modi will leave Ganga Vilas Cruise with Kashi tomorrow will gift tourism development to Bihar and West Beng
क्रूज के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे वर्चुअल जुड़ेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक जुड़े रहेंगे। इसमें करीब एक हजार शहर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। इसके बाद पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न होगा। पीएम के संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed