{"_id":"5fa5131d8ebc3e1a264449f9","slug":"pm-modi-will-inaugurate-newly-constructed-passenger-boarding-bridge-at-babatpur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर एयरपोर्ट पर नवनिर्मित यात्री बोर्डिंग ब्रिज का पीएम मोदी करेंगे उद्धघाटन, 9 करोड़ है लागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर एयरपोर्ट पर नवनिर्मित यात्री बोर्डिंग ब्रिज का पीएम मोदी करेंगे उद्धघाटन, 9 करोड़ है लागत
Fri, 06 Nov 2020 03:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 06 Nov 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित एयरोब्रिज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नव निर्मित यात्री बोर्डिंग ब्रिज का उद्धघाटन करेंगे। नई दिल्ली से वर्चुअल रिमोट के जरिए सुबह 10.30 बजे उद्घाटन करेंगे। जिसकी तैयारियां बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट पर दो नवनिर्मित पीबीबी (पैसेंजर्स बोर्डिंग ब्रिज जिसे आमतौर पर एरो ब्रिज के रूप में भी जाना जाता है ) बनकर तैयार है। दो एरो ब्रिज पहले से संचालित हैं। अब एयरपोर्ट पर एरो ब्रिज की संख्या कुल 4 हो जाएंगी। जिससे विमान यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। जिन दो एरो ब्रिज का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे ये लगभग 9 करोड़ की लागत से बने हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एयरपोर्ट के पीबीबी का उद्घाटन करना गर्व की बात है। इन दो एयरोब्रिज के उद्घाटन होने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर कुल 4 एयरोब्रिज हो जाएंगे। जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
दो नए पीबीबी के शुरू होने से होने वाले फायदे
- अधिक संख्या में उड़ान को सीधे एयरोब्रिज में समायोजित किया जा सकता है, इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।
- इससे यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
- यात्रियों को कम पैदल चलना होगा
- यह वाराणसी से उड़ानों के अधिक कुशल संचालन में सक्षम व सहायक होगा।