{"_id":"5aa50c004f1c1bb0758b4c1a","slug":"pm-modi-will-give-key-to-madina-and-meena","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मदीना और मीना को आवास की चाबी देंगे पीएम मोदी, जानिए कौन हैं ये महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदीना और मीना को आवास की चाबी देंगे पीएम मोदी, जानिए कौन हैं ये महिलाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 11 Mar 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के 12 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है।
खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने बताया कि बड़ागांव ब्लाक से पीएम आवास योजना के तहत 150 महिला लाभार्थी व स्वयं सहायता समूह की 80 महिलाओं को भेजा जाएगा। सभी को आयोजन स्थल तक ले जाने व लाने के लिए सात बसें लगाई गई है।
चिरईगांव विकास खंड से 300 पीएम आवास लाभार्थी और स्वयं सहायता समूहों की 80 महिलाएं लाभार्थी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाएंगी। बीडीओ चिरईगांव सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि लाभार्थियों को भेजने और लाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बनकट की मदीना बेगम पत्नी मुनीर और व्यासपुर (गिरधरपुर) की मीना पत्नी केदार को पीएम मोदी के हाथ से पीएम आवास की चाबी मिलेगी। सितंबर, 2017 में इन्हीं दोनों लाभार्थियों को पीएम अपने हाथों से प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र सौंपे थे।

दूसरी बार पीएम के मंच पर जाएंगे सुंदर बनवासी
नरेंद्र मोदी
- फोटो : File Photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आराजी लाइन ब्लाक के 250 लाभार्थियों को चाबी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में मंच पर जाने का मौका शाहंशाहपुर के सुंदर बनबासी को भी मिलेगा। ये प्रधानमंत्री के हाथों आवास की चाबी प्राप्त करेंगे।
प्रधानमंत्री से मिलने को सुंदर के लिए यह दूसरा मौका है। इससे पहले इन्हें शाहंशाहपुर में ही प्रधानमंत्री ने आवास मिलने का प्रमाण पत्र दिया था। वहीं ब्लाक से स्वयं सहायता समूहों की 2750 महिलाएं भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगी।
जिनके लिए सभास्थल तक जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक के 250 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भेजा जाएगा।