फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will give diwali gift to Kashivasi as hand over more than 600 crores of projects

पीएम मोदी ने काशी को स्मार्ट सिटी बनाने की रखी नींव, बनारसियों 614 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

Mon, 09 Nov 2020 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Nov 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will give diwali gift to Kashivasi as hand over more than 600 crores of projects
पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को दीपावली की सौगात दे दी है। पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से 614 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर दिया। उन्होंने काशीवासियों से भी संवाद किया।

विज्ञापन

कोरोना काल में वाराणसी में एक दर्जन से ज्यादा परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 219 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 394 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।
विज्ञापन



काशी में विकास की गंगा बहेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद में काशी वासियों को प्रणाम किया। इसके बाद कहा कि महादेव के आशीर्वाद से काशी के विकास की गंगा कल-कल और अविरल बहती रहेगी। इस अवसर पर अब तक काशी के 18000 करोड़ रुपये के विकास गौरव को घर-घर पहुंचाने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल के जरिए स्वदेशी के बढ़ावे पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकल फॉर वोकल का मतलब यह नहीं है कि घर में रखा कोई विदेशी सामान ले जाकर गंगा में फेंक दें। दीया या कोई ऐसा सामान जो लोकल हो उस को बढ़ावा दें। इस बार दीपावली पर लोकल समान ही खरीदें।

विकास की बात करते हुए पीएम ने कहा 19.8 करोड़ की लागत से शाही नाले के डायवर्जन, एसटीपी के निर्माण किया जा रहा है। शाही नाले के डायवर्जन से खिड़किया घाट से गंगा में जाने वाला सीवर रुकेगा। जहां पर शोधन करने के बाद पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाएगा। 23 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी के तहत स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया है।

कर्मचारियों को भी बेहतर माहौल उपलब्ध कराने की कही बात
चांदपुर स्थित औद्योगिक आस्थान के उद्यमी विपिन अग्रवाल से वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल कारखानों के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर बनाने की जरूरत है। छोटे और बड़े उद्योग इकाईयों में जाने का अवसर मिलता रहता है, तो देखता हूं कि उद्यमियों के कार्यालय और चैंबर तो बहुत लकलक और चमकते रहते हैं लेकिन कर्मचारियों और श्रमिकों के भोजन करने वाले स्थान, विश्राम स्थलों की स्थिति बेहतर नहीं रहती है। यह प्रयास हो कि कर्मचारियों को अच्छा माहौल उपलब्ध कराएं। ताकि ड्यूटी समय खत्म होने के बाद भी कर्मचारियों व श्रमिकों का मन आधे से एक घंटे तक कारखाने में और रुकने का हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जय काशी कोतवाल नीलिमा जी,  कैसी हैं आप...?
पीएम मोदी ने वार्ड नंबर 85 कालभैरव की सिद्धमाता गली में रहने वाली गृहिणी नीलिमा मेहता से बातचीत की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जय काशी कोतवाल... कैसी हैं आप नीलिमा जी...? पीएम मोदी ने कहा कि कालभैरव की गलियों से मिजाज तो बड़ा सुंदर दिख रहा है। इस गली की सफाई रोजाना होती है या सिर्फ आज ही हुई है। इस पर नीलिमा ने कहा कि सब आपकी देन है, तो प्रधानमंत्री ने समझाया कि साफ-सफाई नागरिकों के सहयोग के बिना संभव नहीं है।

मेरे भी संस्कार बने रहने चाहिए
नीलिमा से बातचीत शुरू हुई तो उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि कृपया आप हमें नीलिमा मेहता जी कह कर संबोधित न करें। इस पर प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारे भी संस्कार बने रहना चाहिए। नीलिमा और प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में बीच में एक बार व्यवधान भी पैदा हुआ। हालांकि थोड़ी देर बाद इंटरनेट कनेक्टिविटी सही होते ही प्रधानमंत्री ने दोबारा नीलिमा से बातचीत की।

बनारस में खुलेगा खेलो इंडिया का सेंटर
प्रधानमंत्री वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आठ करोड 76 लाख रुपये बनीं परियोजनाएं भी सौंपी हैं। इन्होंने की चेंजिंग रूम, 56 बेड के रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स हाल, दर्शक दीर्घा केनोपी का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह से वर्चुवल संवाद किया। प्रधानमंत्री ने प्रशांति सिंह से कोरोना काल में स्टेडियमों की स्थिति के बारे में पूछा तो प्रशांति सिंह ने कहा कि कोरोना काल में खेलकूद तो नहीं हो रहे थे। बशर्ते स्टेडियम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा का इंतजाम किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कार्यालयों में बैठे अधिकारी और बाबू जितना बेहतर खेल से जुड़ा सुझाव नहीं देते, उसे कहीं बेहतर सुझाव खिलाड़ियों से मुझे मिलता है। जिसके आधार पर मैं लगातार खिलाड़ियों के लिए तत्पर रहता हूं। प्रशांति ने इसके अलावा बनारस में खेलो इंडिया सेंटर खोलने की मांग की, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर पूरा करने का वादा किया।

इन स्थानों पर लाइव प्रसारण 
शहर में छह स्थानों पर लाइव कार्यक्रम किया गया। इसमें टीएफसी बड़ा लालपुर, कमिश्नरी, सर्किट हाउस, दशाश्वमेध घाट, शूलटेंकेश्वर, एयरपोर्ट पर इसका प्रसारण किया था। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में जुड़ गए हैं और स्वागत भाषण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed