{"_id":"5e46f22f8ebc3ee5b2733c28","slug":"pm-modi-will-deliver-12-hundred-crore-projects-in-kashi-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल काशी में पीएम मोदी देंगे 12 सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल काशी में पीएम मोदी देंगे 12 सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Sat, 15 Feb 2020 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे और काशीवासियों को 12 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें बीएचयू के 430 बिस्तर वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और बीएचयू में 74 बेड के साइकिएट्री अस्पताल का उद्घाटन भी शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वीडियो लिंक के जरिये वह आईआरसीटी की महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री 16 फरवरी को सुबह काशी आएंगे और जंगमबाड़ी मठ में आयोजित वीर शैव महाकुंभ में शामिल होंगे। यहां जगदगुरु विश्वाराध्य गुरुकुल के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर वह सिद्धांत शिखामणि ग्रंथ के 19 भाषाओं में अनुदित संस्करण और इसके मोबाइल एप का भी विमोचन करेंगे। इसके बाद पड़ाव पर प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा करेंगे और लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर, बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र सहित एक हजार नौ करोड़ की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण और 208 करोड़ की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।