फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will come again on 23 December with farmers on modern farming After inauguration of Kashi Vishwanath Dham in varanasi

वारणसी: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण बाद 23 दिसंबर को फिर आएंगे पीएम मोदी, जानें क्या होगा कार्यक्रम

Thu, 02 Dec 2021 09:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Dec 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will come again on 23 December with farmers on modern farming After inauguration of Kashi Vishwanath Dham in varanasi
पीएम मोदी - फोटो : ANI

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए 13 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिन बाद फिर वाराणसी आएंगे। प्रधानमंत्री 23 दिसंबर को भव्य काशी दिव्य काशी अभियान के तहत आयोजित किसान संवाद को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे वाराणसी की पूरी हो चुकी दो दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे शहंशाहपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


द्वादश ज्योर्तिलिंग में शामिल काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण महोत्सव में प्रधानमंत्री दो बार वाराणसी आएंगे। प्रधानमंत्री 13 दिसंबर की सुबह वाराणसी आएंगे और यहां काशी विश्वनाथ धाम को शिवभक्तों को समर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 23 दिसंबर को शहंशाहपुर स्थित बायो गैस प्लांट परिसर में प्रदेश भर के अग्रणी किसानों के साथ गौ आधारित जैविक खेती पर संवाद करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान जैविक खेती के जानकार गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञ सुभाष पालेकर भी किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाएंगे। पीएम इसी परिसर में किसानों से संवाद से पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और यहां खिड़किया घाट, दशाश्वमेध प्लाजा, बेनियाबाग पार्किंग सहित दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कमिश्नरी परिसर में प्रस्तावित 19 मंजिला एकीकृत भवन और रोपवे का भी शिलान्यास कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार हुई दो दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और सीधे विश्वनाथ परिसर के विशेष अनुष्ठान में भाग लेंगे। मुख्य यजमान पीएम मोदी देश की सभी नदियों के जल से भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष अनुष्ठान करने के बाद मंदिर चौक में संतों से संवाद करेंगे। अगले दिन देशभर के मुख्यमंत्रियों को काशी विश्वनाथ धाम में ही वे संबोधित करेंगे। इसी दौरान वे बनारस रेल कारखाना में पार्टी पदाधिकारियों को भी संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed