{"_id":"5b9b7b3e867a557ed5717212","slug":"pm-modi-will-celebrate-his-birthday-with-own-constituency-childs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने संसदीय क्षेत्र के बच्चों संग 68वां जन्मदिन मनाएंगे पीएम मोदी, देखेंगे ये फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने संसदीय क्षेत्र के बच्चों संग 68वां जन्मदिन मनाएंगे पीएम मोदी, देखेंगे ये फिल्म
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में 700 बच्चों के साथ अपने जीवन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ देखेंगे। चार बजे के बाद वह डीरेका पहुंचेगे और से यहां लोकार्पण शिलान्यास के अलावा पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे।
पहले दिन पीएम मोदी नरउर गांव के प्राथमिक स्कूल के स्मार्ट क्लासेज को देखने के साथ ही यहां पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत करेंगे। 18 सितंबर को बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री की जनसभा होनी है। इसमें 50 हजार लोगों के आने का अनुमान है। इसके लिए 500 बसें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के दौरे का कार्यक्रम बनाकर पीएमओ भेज दिया है। वहां से फाइनल होना बाकी है।
पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक और पार्टी स्तर पर गुरुवार को दिनभर बैठकों और निरीक्षण का दौर चला। डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने काशी विद्यापीठ ब्लाक के नरउर स्थित प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण किया। यहां स्मार्ट क्लास, रीड टू होम, बच्चों से संवाद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
डीएम ने विद्यालय के ऊपर से गए बिजली के तार हटवाने के साथ ही अधिकारियों को तैयारी का निर्देश दिया। इस दौरान दिव्यांग छात्र चंदन से डीएम ने कविता सुनी। पूछने पर उसने बताया कि वह बड़ा अधिकारी बनना चाहता है।
उधर, गुलाब बाग कार्यालय में महानगर और कंचनपुर में हुई बैठकों में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम के 68 वें जन्मदिन पर जिले के 68 स्थानों पर 1000 दीप जलाए जाएंगे। 68 टीमें बनाकर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 68 जगहों पर रंगोली बनाई जाएगी। प्रमुख चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं को सजाया जाएगा। पीएम के आगमन से जुड़ी तैयारियों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गई है।

विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 68वां जन्मदिन काशीवासियों संग मनाने के साथ ही बाबा दरबार में में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री जन्मदिन पर ही बहुप्रतीक्षित विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे। मंदिर और गंगा घाट के बीच 60 मीटर चौड़े और 500 मीटर लंबे कॉरिडोर के लिए प्रीबिडिंग हो चुकी है। शिलान्यास के बाद सात अक्तूबर से कॉरिडोर का काम शुरू हो जाएगा।
पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा 17 सितंबर को शुरू होगा। पहले दिन प्रधानमंत्री डीरेके से दो हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इससे पहले वह हस्तकला संकुल में 700 बच्चों के साथ अपने जीवन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ देखेंगे।
नरउर गांव के प्राथमिक स्कूल के स्मार्ट क्लासेज में पढ़ने वाले बच्चों से भी रूबरू होंगे। 18 सितंबर को बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री की जनसभा होनी है। इसमें 50 हजार लोगों के आने की संभावना है।

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास-लोकार्पण
- रिंग रोड के प्रथम चरण-270 करोड़
- लखनऊ-वाराणसी फोरलेन-629 करोड़
- जिला महिला अस्पताल में मेटरनिटी विंग- 20 करोड़
- महामना मालवीय कैंसर अस्पताल- 600 करोड़
- दीनदयाल जिला अस्पताल परिसर में महिला विंग- 20 करोड़
- अस्सी से राजघाट तक भूमिगत वायरिंग-432 करोड़