{"_id":"61c40b2a2f0f3027e77bf08b","slug":"pm-modi-visit-varanasi-today-will-inaugurate-benia-bagh-parking-whic-capicity-of-600-vehicles-football-ground-is-on-upper-part","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने किया लोकार्पण: बनारस के सबसे बड़े पार्किंग में खड़ी होंगी 600 से अधिक गाड़ियां, ऊपरी हिस्से पर है फुटबॉल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने किया लोकार्पण: बनारस के सबसे बड़े पार्किंग में खड़ी होंगी 600 से अधिक गाड़ियां, ऊपरी हिस्से पर है फुटबॉल मैदान
Thu, 23 Dec 2021 04:23 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 23 Dec 2021 04:23 PM IST
सार
बेनियाबाग पार्किंग वाराणसी के बड़े बाजारों के करीब है। इस पार्किंग के बनने से गोदौलिया, नई सड़क सहित अन्य जगहों पर लगने वाले जाम से भी बहुत हद तक मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
बेनियाबाग पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बेनियाबाग में बनकर तैयार अंडर ग्राउंड पार्किंग का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया यहां दो पहिया, चार पहिया वाहन मिलाकर कुल 600 से अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इसके बाद गोदौलिया, नई सड़क सहित अन्य जगहों पर लगने वाले जाम से भी बहुत हद तक मुक्ति मिल जाएगी।
इसके ऊपरी तल पर फुटबॉल खेलने के लिए ग्राउंड, ओपन जिम, योग गार्डन, एम्यूजमेंट एरिया भी बनाया गया है। बेनियाबाग में स्मार्ट सिटी की ओर से 90.42 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड पार्किंग बनवाई जा रही है।
कुल 16500 वर्ग मीटर के हिस्से में बनकर तैयार इस पार्किंग में 470 चार पहिया और करीब 150 दोपहिया वाहन खड़ा हो सकेंगे। बच्चों को खेलने के लिए आकर्षक झूले, फूड कोर्ट, फ्लावर कोर्ट की भी सुविधा रहेगी। बेनियाबाग पार्क को जिले के सेंट्रल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो शहर का लैंडमार्क जैसा होगा।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी के अमूल प्लांट से पूर्वांचल में होगी दुग्ध क्रांति, जुड़ेंगे 50 किमी तक के गांव

हाईटेक हो चुकी गलियों का भी आज लोकार्पण
स्मार्ट सिटी योजना के तहत हुए काम
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी के कुंड-तालाब के जीर्णोद्धार और हाईटेक हो चुकी गलियों का भी आज लोकार्पण किया। बदलते बनारस का अक्स समेटे गलियां जहां स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट हुई हैं वहीं कुंडों के जीर्णोद्धार ने जल संरक्षण की दिशा में नई पहल की है। प्राचीनता को बरकरार रखते हुए आधुनिकता से तालमेल करती हुई काशी की गलियों का स्वरूप भी आधुनिक हो चुका है।
एक नजर में बेनियाबाग पार्किंग
बेनियाबाग में अंडरग्राउंड पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
- - 16,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल
- - 13.5 एकड़ में बन रहा आधुनिक पार्क
- - 470 चारपहिया वाहन खड़े होंगे
- - 150 दोपहिया वाहन खड़े होंगे
- - 01 मार्च 2020 में कार्य हुआ प्रारंभ
- - 23 दिसंबर 2021 को होगा लोकार्पण