फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi visit varanasi today Today Prime Minister will be in his constituency for five hours these things will be served see full food menu

पीएम मोदी काशी में: अपने संसदीय क्षेत्र में पांच घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री, परोसेंगे दही पापड़ी और आलू टिक्की चाट, ऐसी है स्वागत-सत्कार की तैयारी

Thu, 15 Jul 2021 10:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 10:02 AM IST
सार

वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी मौसमी व तरबूज का जूस, नारियल पानी और पुरवा की लस्सी लेंगे। इसके अलावा दही पापड़ी और आलू टिक्की वाली चाट खाएंगे।

विज्ञापन
PM modi visit varanasi today  Today  Prime Minister will be in his constituency for five hours these things will be served see full food menu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह साढ़े 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। काशी में उनके स्वागत-सत्कार की जमकर तैयारी की गई है। वो काशी प्रवास में पांच घंटे का समय बिताएंगे। इस दौरान उनके नाश्ते का मेन्यू भी तैयार किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री मौसमी व तरबूज का जूस, नारियल पानी और पुरवा की लस्सी लेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा दही पापड़ी और आलू टिक्की वाली चाट खाएंगे। वहीं नाश्ते में मसाला, अदरक और तुलसी चाय, हॉट काफी, साथ में ओट्स के बिस्किट, डार्क फैंटसी, ब्रिटेनिया मारीगोल्ड, कलमी वाड़ा चाट, क्रिस्पी पालक पत्ता दही चाट, वेज सैंडविच, वेजिटेबल कटलेट, पनीर पकौड़ा, ग्रीन चटनी, पोहा, उपमा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


गुलाब की पंखुड़ियों से अपने सांसद का स्वागत करेगी जनता 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर भाजपा ने भव्य स्वागत की तैयारी कर ली है। बीएचयू के आईटी ग्राउंड पर पीएम मोदी की होने वाली जनसभा को लेकर प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने सभा स्थल का दौरा किया। साथ ही व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि काशी की गरिमा के अनुरूप पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। चूंकि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, ऐसे में प्रोटोकॉल का पालन कर सभा को सफल बनाना है। महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता पलकें बिछाकर अपने सांसद का इंतजार कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर काशी की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत करेंगे। 

आने वाली पीढ़ियों की नींव मजबूत करने आ रहा हूं काशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को अपने ट्विटर हैंडल पर बनारस की 15 सौ करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की फोटो साझा की। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि काशी के लिए हमारा दृष्टिकोण आने वाली पीढ़ियों के लिए गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण करेगा। इसी भावना से जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण परियोजनाओं और करखियांव में आम के साथ-साथ सब्जी एकीकृत पैकेज हाउस की आधारशिला रखेंगे। 

दूसरा ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी में रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का उद्घाटन करते हुए खुशी होगी। जापानी सहायता से निर्मित यह अत्याधुनिक केंद्र वाराणसी को सम्मेलनों के लिए आकर्षक गंतव्य बना देगा और इस प्रकार शहर में पर्यटकों और व्यापारियों को आकर्षित करेगा। शाम पांच बजकर 13 मिनट पर पीएम ने विभिन्न परियोजनाओं के बारे में ट्वीट करके जानकारी साझा की। 

राज्यपाल और सीएम करेंगे पीएम की अगवानी

पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी में मौजूद रहेंगे। हेलीकॉप्टर से वे बीएचयू जाएंगे और वहां केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी पीएम मोदी के साथ सभी कार्यक्रमों में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed