फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pm modi visit varanasi today Meet Prime Minister narendra modi crazy fan who reached Kashi from Bihar to serving tea

वाराणसी में पीएम मोदीः मिलिए प्रधानमंत्री के 'जबरा' फैन से जो चाय पिलाने के लिए बिहार से पहुंचा काशी

Thu, 15 Jul 2021 04:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 04:19 PM IST
सार

वाराणसी के प्रधानमंत्री मोदी का एक 'जबरा' फैन लोगो में चर्चा का विषय बन गया। प्रधानमंत्री जब काशी के दौरे पर थे तो उनके एक प्रशंसक ने अपने पूरे शरीर पर टैटू व स्लोगन बनवा कर लोगों को चाय पिलाया।  

विज्ञापन
Pm modi visit varanasi today Meet Prime Minister narendra modi crazy fan who reached Kashi from Bihar to serving  tea
वाराणसी में पीएम मोदी का जबरा फैन बना चर्चा का विषय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पांच घंटे से ज्यादा का वक्त बिताया। इस दौरान पीएम ने बीएचयू आईआईटी के एडीवी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया तो वहीं काशी को करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं की सौगात भी दी। इन सब के बीच प्रधानमंत्री मोदी का एक 'जबरा' फैन लोगों में चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री जब काशी के दौरे पर थे तो उनके एक प्रशंसक ने अपने पूरे शरीर पर टैटू व स्लोगन बनवा कर लोगो को चाय पिलाया।  चिलचिलाती धूप में भी उसने अपने तन पर शर्ट नहीं डाला था। बिहार के मुज्जफरपुर के रहने वाले अशोक कुमार ने अपने पूरे शरीर पर पीएम मोदी की आकर्षक पेंटिंग करा रखी थी।
विज्ञापन


अशोक ने लोगों को चाय पिला कर जय-जय मोदी का संदेश अनोखे अंदाज में दे रहा था। अजय ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को अपने हाथों से चाय पिलाने की उम्मीद लेकर मुज्जफरपुर से काशी  आया हूं। खैर बात जो हो लेकिन अजय राहगीरों व मौजूद पुलिसकर्मियों का आकर्षण का केंद्र बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने की पीएम के पैर छूने की कोशिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय वाराणसी पहुंचे। साढ़े दस बजे उनका विमान वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। यहां उनकी आगवानी करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची थीं। साथ ही मेयर मृदुला जायसवाल और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या भी मौजूद थीं। प्रधानमंत्री हवाई जहाज से उतरकर सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उनके पैर छूने को झुकी थीं। लेकिन प्रधानमंत्री पीछे हट गए। उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed