फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pm modi visit varanasi today black cloths not allowed in prime minister rally in IIT bhu ground RSS worker removes cap

काशी में पीएम मोदीः कोरोना वारियर्स संग संवाद में बोले प्रधानमंत्री, दूसरी लहर के अनुभवों से आसान होगी तीसरी लहर की जंग

Thu, 15 Jul 2021 07:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 07:27 PM IST
सार

 करीब 20 मिनट तक हुए संवाद में पीएम ने कहा कि दूसरी लहर में आईं चुनौतियों का सामना करने के अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा करने की जरूरत है। साथ ही इसका डॉक्यूमेंटेंशन यानी रिकार्ड रखा जाए, जिससे कि तीसरी लहर की जंग को आसानी से जीता जा सके। 

विज्ञापन
Pm modi visit varanasi today   black cloths not allowed in prime minister rally in IIT bhu ground RSS worker removes cap
बीएचयू में एमसीएच विंग का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू में एमसीएच विंग के उद्घाटन के बाद कोरोना वारियर्स के साथ संवाद करते हुए संभावित तीसरी लहर पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। करीब 20 मिनट तक हुए संवाद में पीएम ने कहा कि दूसरी लहर में आईं चुनौतियों का सामना करने के अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा करने की जरूरत है। साथ ही इसका डॉक्यूमेंटेंशन यानी रिकार्ड रखा जाए, जिससे कि तीसरी लहर की जंग को आसानी से जीता जा सके। 

विज्ञापन


एमसीएच विंग में आईएमएस बीएचयू निदेशक, बाल रोग विशेषज्ञों, मंडलीय समेत अन्य अस्पतालों के एसआईसी, सीएमएस संग संवाद में पीएम का पूरा फोकस संभावित तीसरी लहर पर रहा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, ऊर्जा, विश्वसनीयता के साथ ही तीसरी लहर के लिए खुद को तैयार करने की जरूरत है। इस दौरान संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। पीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां मरीज, वहीं पर इलाज की व्यवस्था को भी जारी रखने का आह्वान किया।

विज्ञापन

पीएम के पैर छूने झुकी तो मोदी बोले, महिला शक्ति को प्रणाम

प्रधानमंत्री जब बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उनका स्वागत करने पहुंची। जिला पंचायत अध्यक्ष  प्रधानमंत्री का पैर छूने के लिए झुकीं तो पीएम पीछे हट गए और कहा कि महिला शक्ति को प्रणाम। प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात के बाद पूनम मौर्या बेहद उत्साहित नजर आईं। पूनम ने कहा कि प्रधानमंत्री मेरे लिए पितातुल्य हैं। उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान के लिए देश भर में ढेर सारे कार्य किए हैं। आज भी उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान में अपने कदम पीछे खींच लिए और मुझे आशीर्वाद दिया। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मेरे लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है, उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य को आगे बढ़ाने में मैं खुद का सौभाग्य समझूंगी। 

 

पीएम मोदी की एक झलक के लिए धूप में इंतजार करते दिखे लोग

बीएचयू एमसीएच की गेट के बाहर और अस्पताल की खिड़कियों से बृहस्पतिवार को लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए चिलचिलाती धूप में इंतजार करते दिखे। आईआईटी मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद ठीक 12.20 पर प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला अत्याधुनिक महिला एवं बाल चिकित्सालय में प्रवेश किया। इस दौरान परिसर के बाहर और सर सुंदरलाल अस्पताल की खिड़की से लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक के लिए काफी उत्सुक दिखाई दिए। इनमें कुछ लोग अपनी मोबाइल से फोटो ओर सेल्फी भी ले रहे थे। 

विज्ञापन

पीएम ने थपथपाई कृपाशंकर सिंह की पीठ

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपा शंकर सिंह पीएम की आगवानी के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने वाराणसी आगमन के दौरान उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अब तक हमारी विचारधाराएं अलग थी, लेकिन अब हम एक है। अलग-अलग विचार धारा के लोग जब एक साथ एक मंच पर आते है तो देश निश्चित ही विकास की राह पर आगे बढ़ता है। वहीं कृपाशंकर सिंह ने प्रधानमंत्री का झुक कर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed