{"_id":"6174e4848ce29007265bb544","slug":"pm-modi-visit-varanasi-rally-place-in-eyes-of-spg-grand-fleet-rehearsal-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी आ रहे पीएम मोदीः एसपीजी के कब्जे में जनसभा स्थल, ग्रैंड फ्लीट रिहर्सल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी आ रहे पीएम मोदीः एसपीजी के कब्जे में जनसभा स्थल, ग्रैंड फ्लीट रिहर्सल आज
Sun, 24 Oct 2021 10:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:13 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा स्थल पर वीआईपी गेट और अन्य दो प्रवेश द्वार, हेलीपैड सहित मंच के पास स्विस कॉटेज को एसपीजी अधिकारियों ने देखते हुए सुरक्षा के तहत जवान तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से मिर्जामुराद तक होगी फ्लीट रिहर्सल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा एजेेंसियां अलर्ट हैं। शनिवार रात को एसपीजी अधिकारियों ने मिर्जामुरादस्थित मेहंदीगंज के जनसभा स्थल को अपने कब्जे में ले लिया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों और पुलिस जवानों की रविवार को सुबह ब्रीफिंग की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं एयरपोर्ट से मिर्जामुराद तक ग्रैंड फ्लीट रिहर्सल भी की जाएगी। इसे देखते हुए रिंग रोड और मिर्जामुराद सहित एयरपोर्ट तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाई गई हैं। जनसभा स्थल के आसपास गांव में पुलिस ने चक्रमण किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा स्थल पर वीआईपी गेट और अन्य दो प्रवेश द्वार, हेलीपैड सहित मंच के पास स्विस काटेज को एसपीजी अधिकारियों ने देखते हुए सुरक्षा के तहत जवान तैनात कर दिए हैं। वहीं बाहरी फोर्स भी मिर्जामुराद पहुंच चुकी है। रविवार सुबह एडीजी बृजभूषण सुरक्षा में लगे अधिकारियों और अन्य को ब्रीफ करेंगे। इसके साथ ही आईजी रेंज एसके भगत और एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने जनसभा स्थल पर पार्किंग और बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सेना के हेलीकॉप्टर से टच एंड गो की हुई रिहर्सल
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए इसे लेकर एसपीजी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कई चक्र में बैठक हुई। इस दौरान सेना के तीन हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट और मिर्जामुराद स्थित जनसभा स्थल तक टच एंड गो की भी रिहर्सल हुई।