फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi visit varanasi public meeting 16 february

पीएम मोदी की सभा में जुटेंगे 50 हजार लोग, प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
PM modi visit varanasi public meeting 16 february
PM Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 फरवरी को पड़ाव में होने वाली जनसभा में 50 हजार लोगों को जुटाने की तैयारी है। काशी क्षेत्र भाजपा की ओर से इसके लिए एक लाख आमंत्रण कार्ड बांटने का काम शुरू हो गया है। जनसभा में बनारस के अलावा आसपास के जिलों के कार्यकर्ता भी आएंगे।

विज्ञापन


पड़ाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का पीएम अनावरण करेंगे। यह यूपी में सबसे ऊंची (63 फुट) प्रतिमा होगी। अनावरण और जनसभा के बाद पीएम लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में काशीवासियों को एक हजार नौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद ‘काशी एक रूप अनेक’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वह प्रबुद्धजनों संग संवाद भी करेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले पीएम जंगमबाड़ी मठ के वीर शैव महाकुंभ में शामिल होंगे। ढोल, नगाड़े, शंख ध्वनि के बीच कार्यकर्ता पीएम पर गुलाब के फूल बरसाएंगे। बृहस्पतिवार को गुलाब बाग स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सभी मोर्चा, प्रकल्पों, प्रकोष्ठों, विभागों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि पूरे शहर में होर्डिंग लगाने के अलावा स्वागत के लिए 40 प्वाइंट बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि दीनदयाल हस्तकला संकुल से लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे तक स्वागत की जिम्मेदारी कठिराव, लमही, हरहुआ, आयर मंडल को दी गई है। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि बीएचयू हेलीपैड से जंगमबाड़ी मठ तक पीएम के स्वागत की जिम्मेदारी कैंट विधानसभा के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और महामना मंडल को दी गई।

जनसभा स्थल की जिम्मेदारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी को सौंपा गया। स्वच्छता और पेयजल की जिम्मेदारी नरसिंह दास को दी गई। बैठक में नवरतन राठी, डा. रचना अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

जंगमबाबा की समाधि पर पूजन करेंगे पीएम
वीर शैव महाकुंभ में शामिल होने जंगमबाड़ी मठ आ रहे प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मठ में बटुकों द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए रोजाना अभ्यास चल रहा है। वहीं मठ प्रबंधन भी इस आयोजन का भव्य बनाने में जुटा हुआ है।

मठ के महंत डॉ. चंद्रशेखरा शिवाचार्य स्वामी ने बताया कि पीएम जंगमबाबा की समाधि सहित संतों की समाधियों पर पूजन करेंगे। इस दौरान पीएम दुर्लभ पांडुलिपियों के भी दर्शन करेंगे जिसे मठ में वर्षों से सहेज कर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed