{"_id":"5b9b8dc0867a557ec41989a7","slug":"pm-modi-visit-varanasi-police-officers-are-in-tension","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का दो दिवसीय काशी दौरा, पुलिस अधिकारियों को सता रही इस बात की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का दो दिवसीय काशी दौरा, पुलिस अधिकारियों को सता रही इस बात की चिंता
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
पिछले दौरे पर पीएम मोदी ने किया था रात्रि भ्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को दो दिवसीय दौर पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। 17 को वो काशी की जनता के साथ जन्मदिन मनाएंगे। अगले दिन उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन दिनों शहर में रोजाना मुहर्रम के जुलूस निकल रहे हैं। ऐसे में पर्याप्त फोर्स की उपलब्धता पुलिस अधिकारियों के लिए चिंता का विषय है।
अधिकारियों का कहना है कि जिले के अलावा रेंज और जोन से पुलिस बल मांगा जाएगा। साथ ही सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त कंपनियां मंगाई जाएंगी। आमतौर पर पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात होते हैं।
इसके अलावा कहा जा रहा है कि इस बार भी पीएम मोदी रात में शहर का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इस बात को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गए हैं। पीएम आगमन के मद्देनजर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इधर, पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी शुक्रवार को वाराणसी आ गए। एसपीजी के अधिकारी बाबतपुर एयरपोर्ट के अलावा पीएम मोदी के ठहरने के स्थान और उनके कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का खाका जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ खींचेंगे। शुक्रवार की शाम तक यातायात व्यवस्था को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए बनाए जाने वाले पंडालों में महिलाओं के वेश में आतंकी घुस सकते हैं। इस कारण जनसभा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाह रहेगी।
एसपीजी, एनएसजी कमांडो, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड, केंद्रीय खुफिया इकाई, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के घेरे में रहने वाले पीएम मोदी की जनसभा में महिलाओं के बीच सादे कपड़ों में तेजतर्रार महिला पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। परिचय पत्र के बगैर किसी को सभास्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

पीएम मोदी कल करेंगे स्वच्छता पखवारे की शुरुआत
पीएम मोदी
- फोटो : SELF
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को 10 करोड़ लोगों के साथ स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कंचनपुर की अभिनंदन वाटिका में गुरुवार को भाजपा की बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर देश पूर्ण रूप से स्वच्छ होगा।
स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को सुबह 9:30 बजे स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। इसे 10 करोड़ लोग लाइव देखेंगे। नमो एप के जरिए पीएम का संदेश सुनने के बाद ये 10 करोड़ लोग देश भर में स्वच्छता अभियान पर निकल जाएंगे। सभी कार्यकर्ता प्रतिदिन कम से कम एक घंटे का समय निकाल कर स्वच्छता अभियान पर निकलें। इस अभियान का नाम स्वच्छता ही सेवा है, दिया गया है। प्रदेश मंत्री संजय राय को इसका प्रभारी बनाया गया है।
क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि पीएम द्वारा लिखा गया पत्र सभी मतदाताओं को पहुंचाने के साथ ‘मेरी काशी’ पुस्तक बांटी जाएगी। इसे हर घर तक पहुंचाने के साथ साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 15 से 30 सितंबर तक चलेगा। जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेश जोशी ने भी स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने की।