फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi visit varanasi on Dev Deepawali: CM Yogi arrives in Kashi to receive PM

Dev Deepawali: पीएम की आगवानी के लिए काशी पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लिया जायजा

Mon, 30 Nov 2020 01:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Nov 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
PM Modi visit varanasi on Dev Deepawali: CM Yogi arrives in Kashi to receive PM
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

स्वर्गलोक से धरती पर पधार रहे देवताओं के स्वागत को काशी पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। देव दीपावली को लेकर यही कहा जाता है कि इस दिन देवता स्वर्गलोक से धरती पर पधारते हैं। हालांकि देव दीपावली का आयोजन हर साल होता है लेकिन इस बार का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से खास होगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और इससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर में ही वाराणसी पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सजगता बरतने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन


देव दीपावली का आयोजन इस बार भव्य होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां राजघाट पर पहला दीप जलाएंगे, वहीं मिर्जामुराद के खजुरी में जनसभा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटों पर होने वाली तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ दरबार में भी दीपदान करेंगे और बीच गंगा से लेजर शो, सारनाथ में लाइट एंड साउंड को भी देखेंगे।



प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर घाट से लेकर सड़क किनारे 1,000 से अधिक होर्डिंग भी लग गई हैं। उधर नगवा स्थित संत रविदास घाट पर भी कार्यक्रम जोड़ा गया है, जहां पीएम भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed