फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pm modi visit varanasi Lessons from Kanpur incident PM narendra Modi route plan shortened for people of banaras should not be disturbed by road jam

कानपुर की घटना से सबक: जाम से वाराणसी की जनता न हो परेशान, इसलिए छोटा हुआ पीएम मोदी का रूट प्लान

Thu, 15 Jul 2021 12:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 12:06 AM IST
सार

ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा कारणों को भी केंद्र में रखते हुए यह रणनीति बनाई गई, ताकि कानपुर कमिश्नरेट जैसी घटना का बनारस में दोहराव न हो। चार किमी की दूरी में न्यूनतम समय तक ट्रैफिक रूकने से जनता भी जाम से परेशान नहीं हो सकेगी। 

विज्ञापन
Pm modi visit varanasi Lessons from Kanpur incident PM narendra Modi route plan shortened for  people of banaras should not be disturbed by road  jam
बुधवार को पीएम की सुरक्षा को लेकर ग्रैंड रिहर्सल,फ्लीट रिहर्सल किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान रूट डायवर्जन और जाम लगने की संभावना को देखते हुए एसपीजी ने सड़क मार्ग के प्लान को छोटा कर दिया। पहले बीएचयू से सड़क मार्ग से होते हुए प्रधानमंत्री के संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी खेल मैदान तक जाने का प्लान था लेकिन अब इस प्लान को छोटा करते हुए सिर्फ संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक किया गया है। ऐसे में चार किलोमीटर की दूरी कम हुई है। 

विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा कारणों को भी केंद्र में रखते हुए यह रणनीति बनाई गई, ताकि कानपुर कमिश्नरेट जैसी घटना का बनारस में दोहराव न हो। चार किमी की दूरी में न्यूनतम समय तक ट्रैफिक रूकने से जनता भी जाम से परेशान नहीं हो सकेगी। एसपीजी अधिकारियों ने इस पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन


पिछले माह राष्ट्रपति फ्लीट गुजरने के दौरान कानपुर में ट्रैफिक रोकने से हुई महिला उद्यमी वंदना मिश्रा की मौत के बाद से प्रदेश भर में यह निर्णय लिया गया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सड़क मार्ग की दूरी कम रखी जाए। मूवमेंट के दौरान भी न्यूनतम समय तक ट्रैफिक रोकने पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत यूनिवर्सिटी से सिगरा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक किला बंदी

परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद्य होगी। प्रधानमंत्री के पांच स्तरीय सुरक्षा में रहने वाले एनएसजी कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स सहित 21 आईपीएस और 10 हजार से ज्यादा जवानों को कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी के लिए तैनात कर दिया गया है।

एसपीजी ने बुधवार को फ्लीट रिहर्सल के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सुरक्षा इतनी चौक चौबंद बनाई गई है कि संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान ऊंची इमारतों और मकानों की छतों पर चार से पांच स्नाइपर तैनात किए गए हैं।

इस रूट पर पड़ने वाले मोड़ पर बैरिकेडिंग के साथ ही जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एक तरह से किला बंदी कर दी गई है। सुरक्षा में तैनात जवानों द्वारा कई मकानों को भी खंगाला गया। सुरक्षा में तैनात फोर्स को पुलिस कमिश्नर ने पुलिस लाइन में ब्रीफ करते हुए ड्यूटी के बाबत कड़ी हिदायत दी। 

सादे वेश में चक्रमण करते रहेगे पुलिस अफसर

आईआईटी बीएचयू खेल मैदान में होने वाली जनसभा स्थल पर सुरक्षा को कई चरण में बांटा गया। आईआईटी जिमखाना के सामने दो गेट से आमजन और मीडिया और कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा तो वहीं कृषि फार्म परिसर के पास वाले गेट से प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी आईआईटी खेल मैदान में दाखिल होंगे। दोपहर में एसपीजी अधिकारियों और पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने मौजूद फोर्स की ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद किया।

मंच के ठीक सामने रहेंगे कमांडो
मंच के सामने डी ब्लॉक में कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद होगी। जनसभा के प्रत्येक गैलरी में सादे वेश में भी तेज तर्रार पुलिस अफसरों और जवानों को मुस्तैद किया गया है। पीएम आगमन से पूर्व बीएचयू के प्रत्येक द्वार को भी बंद किया जा सकता है। सिर्फ मरीज वाहनों के लिए गेट खुलेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन पर इन मार्गों में किया गया परिवर्तन

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शहर में कई स्थानों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन से 15 मीनट पूर्व निर्धारित मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इनमें बीएचयू गेट से रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर की ओर प्रधानमंत्री के प्रस्थान और आगमन के समय एलडी गेस्ट हाउस चौराहे से सर सुंदर लाल अस्पताल की ओर, बीएचयू के अंदर आने वालों को भगवानपुर की ओर, नगवा चौकी से मालवीय चौराहेे की ओर आने वाले वाहनों को रविदास गेट, भगवानपुर मोड से मालवीय चौराहे की तरफ जाने वालों को नगवा चौकी की ओर, रविदास गेट से मालवीय चौराहा कीओर आने वाले वाहनों को नगावा चौकी या दुर्गाकुंड की ओर, नरिया से मालवीय चौराके की ओर आने वालों को करौंदी की ओर, करौंदी से नरिया तिराहे की ओर आने वालों को हैदराबाद गेट की ओर, लकड़मंडी से चौकाघाट चौराहे ओवर ब्रिज पर जाने नहीं दिया जाएगा, इन्हें चौकाघाट से अन्य ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान सभी पास निरस्त रहेंगे। एंबुलेंस और शव को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।


 

चौकाघाट चौराहे से तेलियाबाग तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को अंधरापुल, कैंट की ओर, प्रदीप होटल तिराहे से तेलियाबग संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले वाहनों को लहुराबीर की ओर, लहुराबीर चौराहे से तेलियाबग संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की ओर जाने वालों को चेतगंज की ओर, जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहे की ओर जाने वालों को चेतगंज, इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को कैंट की ओर, सिगरा चौराहे से सिगरा पेट्रोल पंप जाने वाले वाहनों को आकाशवाणी की तरफ डायवर्ट किया गया है। 

रोडवेज ओर निजी बसों का मार्ग परिवर्तन 
गाजीपुर से आने वाली रोडवेज ओर निजी बसों को संदहां, जौनपुर से आने वाली वाहनों को तरना फ्लाईओवर के नीचे, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली वाहनों को गोइठहां अंडरपास, प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाली वाहनों को चांदपुर चौराहे से वापस कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed