फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi visit varanasi CM Yogi adityanath said mistake will be considered unforgivable in presence Prime Minister narendra modi

पीएम मोदी का काशी आगमन: सीएम योगी वाराणसी पहुंचे, बोले- प्रधानमंत्री की मौजूदगी में अक्षम्य मानी जाएगी चूक

Thu, 15 Jul 2021 12:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 12:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बीएचयू स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
pm modi visit varanasi  CM Yogi adityanath said mistake will be considered unforgivable in presence  Prime Minister narendra modi
पीएम मोदी का काशी आगमन: सीएम योगी वाराणसी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि लोकार्पित व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का लाभ जनता को तुरंत मिलना शुरू हो। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी निगरानी करें और बृहस्पतिवार को पीएम के दौरे की तैयारी हर बिंदु पर पूरी कर ली जाए। पीएम की मौैजूदगी में किसी तरह की चूक अक्षम्य मानी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ देर शाम वाराणसी पहुंचे और सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पीएम के स्वागत की तैयारी को भव्य किया जाए। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में पीएम की अगवानी काशी की परंपरा के अनुरूप हो। यहां पुष्पवर्षा के साथ ही देशभक्ति से सरोबार माहौल तैयार रहे।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क मार्ग पर भ्रमण के दौरान सुरक्षा पुख्ता रहे और यह ध्यान रहे कि आज जनता को भी ज्यादा परेशानी नहीं हो। उन्होंने परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की भी समीक्षा की और कहा, परियोजनाएं सीधे जनता को लाभ पहुंचाने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इसका सकारात्मक संदेश जनता के बीच जाना चाहिए। इसके बाद सीएम ने बीएचयू में जनसभा स्थल, एमसीएच विंग, संपूर्णांनंद विश्वविद्यालय, रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार का निर्देश दिया।

सीएम बोले, उपद्रवियों को चिह्नित कर रखें नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपद्रव करने का प्रयास करने वालों पर नजर रखें और उन्हें चिह्नित कर नजरबंद करने का अभियान चलाएं। पीएम के कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 100 से ज्यादा लोग पाबंद किए गए हैं। सबकी निगरानी कराई जा रही है।

सीएम ने समीक्षा बैठक में शिलान्यास वाली सूची में जल निगम की 108 करोड़ की परियोजना पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि जल निगम की पुरानी परियोजनाएं ही पूरी नहीं हुई हैं और जिन पर काम हुआ उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि सिस वरुणा में कई परियोजनाओं की गुणवत्ता खराब है और उसकी जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी। ऐसे में उन्होंने सिस वरुणा में पेयजल आपूर्ति की परियोजना का शिलान्यास रुकवाने का निर्देश दिया।

राज्यपाल और सीएम करेंगे पीएम की अगवानी

पीएम सुबह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी में मौजूद रहेंगे। हेलीकॉप्टर से वे बीएचयू जाएंगे और वहां केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री पीएम के साथ सभी कार्यक्रम में साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed