फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi visit to varanasi on 23 december he will give projects worth 21 hundred crores With foundation stone of Amul plant see full list

आज बनारस आएंगे पीएम मोदी: अमूल प्लांट के शिलान्यास के साथ 21 सौ करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, देखें पूरी सूची

Thu, 23 Dec 2021 10:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Dec 2021 10:09 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दौरे पर 2100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात वाराणसी को देंगे। इसमें करखियांव में अमूल डेयरी संयंत्र का शिलान्यास, बेनियाबाग में पार्किंग और इंट्रीग्रेटेड सर्विलांस सिस्टम सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

विज्ञापन
PM Modi visit to varanasi on 23 december he will give projects worth 21 hundred crores With foundation stone of Amul plant see full list
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 21 सौ करोड़ रुपये की सौगात देने के लिए वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट का शिलान्यास कर वाराणसी की पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 22 परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन


करखियांव में जनसभा से पहले वे स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरित करेंगे और बटन दबाकर प्रदेश भर के 20 लाख लोगों को घरौनी का लिंक मैसेज से भेजेंगे। इसके साथ ही वे दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता के लिए पोर्टल और लोगो को भी लांच करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 23 दिसंबर को करखियांव में जनसभा को संबोधित करने से पूर्व 475 करोड़ की बनास काशी संकुल परियोजना का नींव रखेंगे।
विज्ञापन


छह परिवारों को घरौनी का प्रमाण पत्र देंगे
इस अमूल प्लांट के नींव रखने से किसानों के साथ क्षेत्र का विकास होना तय माना जा रहा है। इसी क्रम में एक लाख 70 हजार दुग्ध उत्पादकों को 35.2 करोड़ रुपये बोनस का ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। साथ ही ऑनलाइन अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मंच पर अपने हाथ से वाराणसी के छह परिवारों को घरौनी का प्रमाण पत्र देंगे। इसमें तीनों तहसील यानी सदर, पिंडरा व राजातालाब के दो-दो परिवार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: परियोजनाओं का काम पूरा, प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण का इंतजार

22 परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे

PM Modi visit to varanasi on 23 december he will give projects worth 21 hundred crores With foundation stone of Amul plant see full list
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद प्रदेश के 20 लाख परिवारों को ऑनलाइन घरौनी यानी खतौनी जारी करेंगे। इसमें 35 हजार परिवार वाराणसी के शामिल होंगे। सभी लाभार्थियों के मोबाइल पर एसएमएस जाएगा। इस लिंक को खोलने के बाद घरौनी का प्रमाण पत्र मोबाइल पर दिखने लगेगा।

प्रधानमंत्री 870.16 करोड़ की लागत से निर्मित 22 परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही 1225. 51 करोड़ की परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे। इस तरह काशी को प्रधानमंत्री 2095.67 करोड़ की सौगात देंगे।

एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से ही पहुंचेंगे पीएम

पीएम मोदी 23 दिसंबर को विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से ही पिंडरा स्थित करखियांव पहुंचेंगे। पीएम के सड़क मार्ग से प्रस्थान और आगमन के दौरान उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। इसके लिए जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता पीएम के स्वागत के लिए मौजूद रहेेंगे और गगनभेदी नारों के साथ पुष्पवर्षा करेंगे

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

  • - बनास काशी संकुल -करखियांव - 475 करोड़
  • - मोहनसराय दीनदयाल चकिया मार्ग (लंबाई 11 किमी) के मध्य सर्विस लेन के साथ सिक्स लेन कार्य - 412.53 करोड़
  • - वाराणसी -भदोही-गोपीगंज मार्ग (एसएच-87) भी फोर लेन ( 8.6 किलोमीटर) मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण- 269 .10 करोड़
  • - दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड संयत्र, रामनगर बायो गैस पावर उत्पादन केंद्र -19 करोड़
  • - आयुष मिशन के तहत राजकीय होम्यापैथिक मेडिकल कॉलेज- 49.99 करोड़

इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

  • - 50 बेड युक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय ग्राम भदरासी विकास खंड आराजीलाइन- 6.41 करोड़ रुपये
  • -कालभैरव वार्ड का पुनर्विकास कार्य -16.24 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
  • -राजमंदिर वार्ड का पुनर्विकास कार्य-13.53 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
  • -दशाश्वमेध वार्ड का पुनर्विकास कार्य- 16.22 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
  • -जंगमबाड़ी वार्ड का पुनर्विकास कार्य-12.65 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
  • -गढ़वासी टोला का पुनर्विकास कार्य-7.90 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
  • -नदेसर तालाब का विकास एवं सुंदरीकरण -3.02 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
  • -सोनभद्र तालाब का विकास एवं सुंदरीकरण -1.38 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
  • -शहर में 720 स्थल पर उन्नत सर्विलांस कैमरा-128 .04 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
  • -बेनियाबाग पार्क में भूमिगत पार्किंग व पार्क का विकास कार्य-90.42 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
  • -सड़क व चौराहों का सुधार कार्य (फेज-1 मैदागिन से गोदौलिया, गोदौलिया से सोनारपुरा व सोनारपुरा से अस्सी व सोनारपुरा से भेलूपुर व गोदौलिया से गिरजाघर) -25 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
  • -50 एमएलडी क्षमता की एसटीपी रमना का निर्माण - 161.31 करोड़ (गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई)
  • - बीएचयू में डॉक्टर हॉस्टल, नर्स हॉस्टल और धर्मशाला का निर्माण-130 करोड़ (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग)
  • -बीएचयू में अंतरविश्वविद्यालयी शिक्षक शिक्षा केंद्र का निर्माण - 107.36 करोड़ (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग)
  • -बीएचयू में 80 आवासीय फ्लैट-पैकेज-1 तहत जोधपुर कालोनी में निर्मित-60.63 करोड़ (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग)
  • -बीएचयू में 80 आवासीय फ्लैट-पैकेज-2 तहत जोधपुर कालोनी में निर्मित-60.63 करोड़ (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग)
  • -राजकीय आइटीआइ करौंदी में 13 आवासों का निर्माण-2.75 करोड़ (सीएंडडीएस)
  • - गुरु रविदास की जन्म स्थली सीरगोवर्धन के पर्यटन विकास फेज-1 के तहत सामुदायिक हॉल और शौचालय का निर्माण-5.35 करोड़ (राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड भदोही इकाई)
  • -अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान ईरी में स्पीड ब्रीडिंग फैसिलिटी का निर्माण -3.55 करोड़ (ईरी के सवीर बायोटेक लिमिटेड)
  • -केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान सारनाथ में शिक्षक प्रशिक्षण भवन का निर्माण-7.10 करोड़ (नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन)
  • -तहसील पिंडरा में दो मंजिला अधिवक्ता भवन का निर्माण -1.64 करोड़ (लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड)
  • -क्षेत्रीय निर्देश मानक प्रयोगशाला का निर्माण पिंडरा-9.03 करोड़ (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed