फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Varanasi on Dev Deepawali: पीएम मोदी बस थोड़ी देर में लेंगे काशी से विदा, दिल्ली होंगे रवाना

Mon, 30 Nov 2020 09:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Nov 2020 09:39 PM IST
खास बातें

स्वर्गलोक से धरती पर पधार रहे देवताओं के स्वागत को काशी पूरी तरह सज-धज कर तैयार रही। देव दीपावली को लेकर यही कहा जाता है कि इस दिन देवता स्वर्गलोक से धरती पर पधारते हैं और काशी के लोगों ने आज उनका जमकर स्वागत किया। हालांकि देव दीपावली का आयोजन हर साल होता है लेकिन इस बार का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से खास रहा। पढ़िए देव दीपावली पर पीएम मोदी के दौरे से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
PM Modi visit in Varanasi on dev deepawali live updates, pm modi and cm yogi kashi dev diwali
सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो देखते पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:32 PM, 30-Nov-2020

जल्द एयरपोर्ट के लिए निकलेगा पीएम का काफिला

सारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी ने लेजर और साउंड शो देखा। अब पीएम का काफिला एयरपोर्ट के लिए निकलने वाला है। 
09:23 PM, 30-Nov-2020

इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

सारनाथ में इस लाइट एंड साउंड शो देखने के बाद पीएम मोदी दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
09:15 PM, 30-Nov-2020

पीएम के साथ कई और लोग भी उपस्थित

पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ कई और लोग भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं।
 
09:01 PM, 30-Nov-2020

अमिताभ की आवाज में तैयार शो को देख रहे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी सारनाथ में सीएम योगी के साथ पहुंच चुके हैं। यहां वह साउंड और लाइट शो देख रहे हैं। इसे अमिताभ की आवाज में तैयार किया गया है।
 
 
08:54 PM, 30-Nov-2020

सारनाथ पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी का काफिला सारनाथ पहुंच गया है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए रिंग रोड फरीदपुर में वाहनों को रोका गया है। पीएम मोदी यहां भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली का भ्रमण करेंगे, उसके बाद लाइट एंड साउंड शो को देखेंगे। इसके बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
08:40 PM, 30-Nov-2020

कुछ देर में सारनाथ पहुंचेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी सारनाथ कुछ देर में पहुंचने वाले हैं। वह सड़क मार्ग से सारनाथ के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:38 PM, 30-Nov-2020

किसान परिवारों की अभी भी कुछ चिंताएं हैं उन्हें दूर किया जाएगा: पीएम

पीएम ने संबोधन के दौरान कहा था कि आशंकाओं के आधार पर भ्रम फैलाने वालों की सच्चाई लगातार देश के सामने आ रही है। जिन किसान परिवारों की अभी भी कुछ चिंताएं हैं, कुछ सवाल हैं, तो उनका जवाब भी सरकार निरंतर दे रही है।
 
08:17 PM, 30-Nov-2020

पीएम मोदी देखेंगे करीब आधे घंटे का लाइट एंड साउंड शो

पीएम मोदी भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण करेंगे। साथ ही करीब आधे घंटे का लाइट एंड साउंड शो को देखेंगे। इस शो के माध्यम से भगवान बुद्ध की कथा दिखाई जाएगी। इसमें आवाज अमिताभ बच्चन ने दी है। इसका करीब एक महीने पहले ही पीएम मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया था।
07:59 PM, 30-Nov-2020

संत रविदास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

pm modi in varanasi - फोटो : pm modi in varanasi
पीएम मोदी ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद अब वो सारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे।

 
07:53 PM, 30-Nov-2020

पीएम मोदी अब संत रविदास की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदास पार्क का भ्रमण कर जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद वो संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed