फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit Worship for prime minister before arrival in kashi seek blessings after worship maa Ganga

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी आगमन से पहले पीएम मोदी के लिए पूजापाठ, मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

Wed, 06 Jul 2022 12:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Jul 2022 12:45 PM IST
सार

पीएम मोदी के वाराणसी आगमन से पहले बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती की गई। नमामि गंगे की ओर से आयोजन हुआ। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Worship for prime minister before arrival in kashi seek blessings after worship maa Ganga
दशाश्वमेध घाट पर पीएम मोदी के लिए पूजापाठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब चार माह बाद गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस बार वह अपने क्षेत्र को 1800 करोड़ रुपयों की सौगात देंगे। पीएम मोदी के आगमन से एक दिन पहले बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती की गई।

विज्ञापन


आरती में प्रधानमंत्री की तस्वीर को शामिल कर उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा गया। नमामि गंगे की ओर से दशाश्वमेध घाट पर आयोजन हुआ। वाराणसी को करोड़ों की सौगात देने आ रहे देश के प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे ने धार्मिक तरीके से किया।
विज्ञापन


काशी के गले में सजेगा 1800 करोड़ की मोतियों का हार
पीएम मोदी के नाम से विशेष गंगा आरती की गई तो वहीं आरती में उनकी तस्वीर को शामिल कर फूलों से स्वागत लिखा गया। पीएम मोदी द्वारा किए गए आह्वान जिसमें प्रमुख रूप से स्वच्छता, नदियों के संरक्षण से जुड़ने, आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाने और सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए लोगों से अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। काशी के गले में 18 सौ करोड़ की मोतियों का हार विकास के रूप में सजेगा। यह दृढ़ संकल्प के मोती निरंतर सजे इसके लिए हमने मां गंगा से प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि काशी में पीएम मोदी हमेशा से खास हैं और रहेंगे। काशी की स्वागत परंपरा संस्कृति और अध्यात्म से सरावोर रही है। मां गंगा की आरती कर हमने राष्ट्र के लिए सुख और समृद्धि की कामना की है। स्वच्छता ही आरोग्य जीवन का आधार है यह संदेश प्रसारित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed