पीएम मोदी का काशी आगमन: जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान
23 दिसंबर को काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कुल 2100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे। उनके कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को वाराणसी पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल से पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को विकास की सौगात देंगे। 23 दिसंबर को काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कुल 2100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे। करखियांव में अमूल प्लांट के शिलान्यास के साथ ही बेनियाबाग पार्किंग सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री करेंगे।
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। इधर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी वाराणसी पहुंच गए हैं, वह भी तैयारियों का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री के काशी आगमन को लेकर पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन आदि कार्यक्रम को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है।
फूलपुर थानां क्षेत्र के करखियांव में जनसभा के दौरान एनएच-56 हरहुआ से लेकर करखियांव बॉर्डर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध है। इसके साथ ही वाराणसी से जौनपुर की तरफ जाने वाले वाहन हरहुआ पुल के नीचे से पुलिस चौकी हरहुआ से रामेश्वर रोड की तरफ मुड़कर पांचों शिवाला होते हुए हथियर मोड़ बड़ागांव से बसनी से बरही नेवादा होते हुए मड़ियाहू होते हुए जौनपुर जाएंगे।
जौनपुर से वाराणसी आने वाले वाहन जलालपुर से थाना गद्दी होते हुए, गड़खरा से थाना सिंधोरा होते हुए पलहीपट्टी से मुर्दहा होते हुए चांदमारी की तरफ से शहर में प्रवेश करेंगे।
पीएम आगमन से पूर्व एसपीजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 दिसंबर को पिंडरा ब्लॉक के करखियांव में प्रस्तावित दौरे को लेकर एयरपोर्ट पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को एसपीजी के अधिकारियों सहित उच्च अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रशासन के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पीएम के आगमन से पूर्व एयरपोर्ट पर एसपीजी के अधिकारियों सहित सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों के अधिकारियों ने न्यू टर्मिनल भवन के कांफ्रेंस हॉल में (एएसएल) एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की बैठक एक घंटे तक की। बैठक में एसपीजी आईजी नवनीत कुमार सहगल, एसडीएम पिंडरा राजीव कुमार राय, सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार, एयर इंडिया सहायक महाप्रबंधक सुरक्षा सुरेश तिवारी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय, सीएमओ संदीप चौधरी, एयर इंडिया के प्रबंधक सहित अधिकारी मौजूद रहे।