फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit up Chief Secretary durga shankar mishra and DGP coming today to inspect preparations

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले लिया तैयारियों का जायजा

Sun, 03 Jul 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Jul 2022 05:19 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को वाराणसी आएंगे। करीब चार महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे पीएम मोदी 18 सौ करोड़ रुपये की तीन दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit up Chief Secretary durga shankar mishra and DGP coming today to inspect  preparations
एलटी कॉलेज परिसर में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने रविवार को पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने विकास कार्यों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिया कि पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का लाभ अगले दिन से जनता को मिलना चाहिए। ऐसे ही शिलान्यास वाली परियोजनाओं पर तत्काल काम शुरू कर दिया जाए। 

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे वाराणसी पहुंचे मुख्य सचिव डीसी मिश्र और डीजीपी डीएस चौहान एयरपोर्ट से सीधे करखियांव स्थित निर्माणाधीन अमूल प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां से वे शाहंशाहपुर स्थित बायो गैस प्लांट को देखने पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारी अर्दली बाजार स्थित एलटी कालेज परिसर में बनकर तैयार अक्षय पात्र किचन का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान वे प्राइमरी स्कूल के बच्चों से मिलकर काफी प्रभावित हुए। वहां मौजूद छात्रा ममता पटेल ने संस्कृत में श्लोक पढ़कर मुख्य सचिव का स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बोली मम नाम: पलकनाथ, फिर सुनाया महिषासुर मर्दिनी का पाठ

प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली अक्षय पात्र रसोई का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र व डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने परिषदीय विद्यालय के बच्चों से बातचीत की। सबसे पहले चोलापुर की छात्रा ने संस्कृत में अपना नाम बताया, मम नाम: पलकनाथ अस्ति।  इतना ही नहीं संस्कृत में प्रस्तुति दी।

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने संस्कृत में कविता, गीत और महिषासुर मर्दिनी का पाठ सुना। आराजीलाइन के भीखमपुर की आयुषी पटेल ने प्रधानमंत्री के कार्यों को लेकर अंग्रेजी में भाषण सुनाया तो महिला शिक्षक ममता पटेल ने प्रधानमंत्री के कार्यों को पिरो कर तैयार की गई कविता सुनाई।

बच्चों की वाकपटुता व प्रतिभा से प्रसन्न होकर मुख्य सचिव ने उन्हें 1100 रुपये नकद पुरस्कार भी दिया। प्रधानमंत्री के आगमन की दृष्ट से परिसर में आने के लिए पुलिस लाइन की तरफ हिंदी संस्थान की बाउंड्री तोड़ कर रास्ता बनाया गया है। सड़क का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अफसरों ने अक्षय पात्र में भोजन निर्माण की प्रक्रिया आदि को भी परखा।

एयरपोर्ट पर पीएम की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर रविवार को एएसएल की बैठक की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन व प्रस्थान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। एयरपोर्ट के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था के सभी बिंदुओं पर चर्चा के साथ ही विचार विमर्श हुआ। बैठक में निदेशक अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट के अधिकारी, सीआईएसएफ कमांडेंट अजय कुमार, लोकल पुलिस, एसडीएम के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

अमूल प्लांट से 50 किमी तक के दायरे के गांव जुड़ेंगे

अमूल प्लांट परिसर में पौधरोपण के बाद मुख्य सचिव ठीक सामने स्थित एग्रो पार्क के बारे में जानकारी ली। वही प्लांट के ठीक बगल में खाली व घास-फूंस वाली जगह की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। मुख्स सचिव ने कहा कि इस प्लांट से 50 किलोमीटर तक के गांव जुड़ जाएंगे।

वहीं प्लांट के शुरू होने के बाद कंपनी की ओर से गांवों में दुग्ध कलेक्शन सेंटर भी खोले जाएंगे। इसके बाद शाहंशाहपुर स्थित राजकीय कृषि एवं पशुधन प्रक्षेत्र तथा लगभग 23 करोड़ रुपये धनराशि से बने कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का भी निरीक्षण किया और पूरी क्षमता से इसे संचालित किए जाने हेतु मौके पर उपस्थित प्लांट के अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम स्थलों के पास सफाई में जुटा नगर निगम

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए नगर निगम की ओर से कार्यक्रम स्थलों के आसपास साफ-सफाई कराई जा रही है। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर, संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के आसपास के इलाकों में तेजी से कार्य चल रहा है। नगर निगम की कबाड़ गाड़ियों को हटवाया जा रहा है। 

सिंचाई कालोनी में चूने का छिड़काव कराया जा रहा है। स्टेडियम गेट के सामने गंदगी हटवाने के साथ इंटरलाकिंग कराई जा रही है। बारिश में होने वाले जलभराव को ध्यान में रखकर कार्य कराए जा रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने बताया कि पीएम आगमन के पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed