फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit Today, will inaugurate the second edition of Kashi-Tamil Sangamam

PM Modi Varanasi Visit: पीएम आज काशी-तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का करेंगे उद्घाटन, ढोल व फूलों से होगा स्वागत

Sun, 17 Dec 2023 08:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 17 Dec 2023 08:26 AM IST
सार

प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड तक सड़क मार्ग से आएंगे। इस दौरान जगह-जगह काशी की जनता व जनप्रतिनिधि ढोल, नगाड़े व पुष्पवर्षा से उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Today, will inaugurate the second edition of Kashi-Tamil Sangamam
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बनारस के ''नमो घाट'' पर काशी-तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वे कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। सांस्कृतिक उत्सव 17 से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। तमिल प्रतिनिधिमंडल का पहला जत्था 15 दिसंबर को चेन्नई से रवाना हो चुका है। विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 1,400 लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि काशी प्रवास के दौरान ये जत्था प्रयागराज और अयोध्या भी जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस आयोजन के लिए नोडल एजेंसी होगी।

विज्ञापन

इस आयोजन में संस्कृति, पर्यटन, रेलवे, कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण (ओडीओपी), एमएसएमई, सूचना और प्रसारण, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, आईआरसीटीसी और उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित विभाग भाग लेंगे। पहले चरण के अनुभव का लाभ उठाते हुए अनुसंधान के लिए आईआईटी मद्रास और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने वाले जत्थे का नाम सात नदियों के नाम पर रखा गया

सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने वाले जत्थे को सात समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का नाम सात पवित्र नदियों के नाम पर रखा गया है। छात्रों को (गंगा), शिक्षकों को (यमुना), पेशेवरों को (गोदावरी), आध्यात्मिक को (सरस्वती), किसानों और कारीगरों को (नर्मदा), लेखकों को (सिंधु) और व्यापारियों को (कावेरी) नाम पर रखा गया है। पंजीकरण के समय 42,000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए। इनमें से चयन समिति द्वारा प्रत्येक समूह के लिए 200 लोगों का चयन किया गया है।



ढोल, नगाड़े और पुष्पवर्षा से होगा स्वागत
प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड तक सड़क मार्ग से आएंगे। इस दौरान जगह-जगह काशी की जनता व जनप्रतिनिधि ढोल, नगाड़े व पुष्पवर्षा से उनका स्वागत करेंगे। यह जानकारी शनिवार को सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पहले दिन छोटा कटिंग मेमोरियल से निकल कर सड़क मार्ग से ही नमो घाट पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed