फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi varanasi visit Prime Minister will interact with these 20 people in Kashi important information given during rehearsal

वाराणसी आ रहे पीएम मोदीः काशी में प्रधानमंत्री आज इन 20 लोगों से करेंगे संवाद, रिहर्सल के दौरान दी गईं महत्वपूर्ण जानकारियां

Thu, 15 Jul 2021 12:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 12:20 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को बीएचयू में 100 बेड के एमसीएच विंग के साथ ही क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की सौगात देंगे। इसको लेकर बीएचयू में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 

विज्ञापन
pm modi varanasi visit   Prime Minister will interact with these 20 people in Kashi important information given during rehearsal
पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए मंच तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकट काल के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार इतने लंबे अंतराल (करीब आठ माह)  के बाद बृहस्पतिवार को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर सहित 1475 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम पांच घंटे के काशी प्रवास में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही दो अलग-अलग संवाद में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को बीएचयू में 100 बेड के एमसीएच विंग के साथ ही क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की सौगात देंगे। इसको लेकर बीएचयू में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके अलावा कोरोना वॉरियर्स से प्रधानमंत्री के संवाद का भी बुधवार  दोपहर में रिहर्सल हुई।
विज्ञापन


इसमें आईएमएस बीएचयू के चयनित चिकित्सकों के साथ ही मंडलीय अस्पताल के एसआईसी समेत अन्य चिकित्सकों को संवाद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। एमसीएच विंग और क्षेत्रीय नेत्र संस्थान वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल और आसपास के राज्यों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। इधर प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए एमसीएच विंग में प्रवेश के लिए भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम से संवाद में ये 20 लोग होंगे शामिल

  • दीपक अग्रवाल, कमिश्नर 
  • कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
  • मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी
  • प्रो. वीके शुक्ला, प्रभारी वीसी, बीएचयू 
  • डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
  • प्रो. बीआर मित्तल, निदेशक आईएमएस बीएचयू
  • प्रो. केके गुप्ता, एमएस, बीएचयू अस्पताल
  • प्रो. सौरभ सिंह, प्रभारी आचार्य, ट्रामा सेंटर बीएचयू
  • प्रो. मधु जैन, नोडल अधिकारी, एमसीएच विंग 
  • प्रो. गोपाल नाथ, प्रभारी माइक्रोबायोलॉजी लैब बीएचयू
  • प्रो. रोयाना सिंह, प्रभारी एमआरयू लैब, बीएचयू
  • डॉ. सत्यजीत प्रधान, निदेशक, महामना कैंसर संस्थान
  • डॉ. प्रसन्न कुमार, एसआईसी, मंडलीय अस्प्ताल
  • डा. आरके सिंह, सीएमएस दीनदयाल अस्पताल 
  • प्रो. नीलम गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज
  • डॉ. एसपी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ, मंडलीय अस्पताल
  • डॉ. केके ओझा, अध्यक्ष, भारतीय बाल अकादमी, वाराणसी
  • डॉ. संजय पटेल, सचिव, भारतीय बाल अकादमी, वाराणसी
  • डॉ. अशोक राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईएमए
  • प्रो.राजनीति प्रसाद

 

225 दिनों बाद काशीवासियों से रूबरू होंगे पीएम

कोरोना संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री पहली बार इतने लंबे अंतराल के बाद वाराणसी आ रहे हैं। इससे पहले पीएम 30 नवंबर को देव दीपावली के भव्य आयोजन में वाराणसी आए थे और जलविहार करते हुए देव दीपावली की भव्यता के साथ सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो भी देखा था। इस दौरान पीएम ने राजातालाब-हड़िया सिक्सलेन की सौगात दी थी। हालांकि उसके बाद कोरोना संक्रमण के चलते पीएम काशी तो नहीं आए, मगर वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से वर्चुअल माध्यमों से लगातार जुड़ते रहे।

एक नजर में पीएम मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से वे सेना के हेलीकॉप्टर से बीएचयू पहुंचेंगे। यहां आईआईटी खेल मैदान में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही जनसभा को संबोधित करेेंगे। इसके बाद बीएचयू में नवनिर्मित एमसीएच विंग का निरीक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे़ चुनिंदा लोगों से कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर संवाद करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से संपूर्णांनंद संस्कृत विश्वविद्यालय आएंगे और हेलीपैड से सड़क मार्ग से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां रुद्राक्ष भवन का उद्घाटन करने के बाद शहर के अलग-अलग वर्गों से जुड़े प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। पीएम अपराह्न 3.30 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed