फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit: PM will blow the conch shell of Mission 2024 from the land of Kashi

PM Modi Varanasi Visit: काशी की धरती से मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे पीएम, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Mon, 11 Dec 2023 10:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 11 Dec 2023 10:18 AM IST
सार

पीएम की बरकी में होने वाली जनसभा में भाजपा ने एक लाख लोगों जुटान का लक्ष्य रखा है। वाराणसी की आठ विधानसभा सीट से रैली में शामिल होने वाली की संख्या निर्धारित की गई है। पीएम मोदी 17 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के 32वें दौरे पर आएंगे और करीब 20 घंटे तक प्रवास करेंगे। नमो घाट पर काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit: PM will blow the conch shell of Mission 2024 from the land of Kashi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को काशी की धरती से मिशन 2024 का शंखनाद करने से पहले पूर्वांचल के संगठन की भी थाह लेंगे। पीएम 17 दिसंबर को बरेका में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियाें की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन


पीएम की बरकी में होने वाली जनसभा में भाजपा ने एक लाख लोगों जुटान का लक्ष्य रखा है। वाराणसी की आठ विधानसभा सीट से रैली में शामिल होने वाली की संख्या निर्धारित की गई है। पीएम मोदी 17 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के 32वें दौरे पर आएंगे और करीब 20 घंटे तक प्रवास करेंगे। नमो घाट पर काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे। जनसभा में पिंडरा, सेवापुरी, रोहनिया, शिवपुर और अजगरा विधानसभा से 15-15 हजार और कैंट, दक्षिणी और उत्तरी से 10-10 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर बरसाएं गुलाब की पंखुड़ियां

पीएम के काशी प्रवास की तैयारियों को लेकर रविवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि पीएम के यात्रा मार्ग में उनके स्वागत व बधाई के लिए पांच हजार से अधिक होर्डिंग्स लगाने की तैयारी की जा रही है। यात्रा मार्ग में गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर काशीवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed