फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit: PM's public meeting venue under SPG surveillance, security agencies on alert mode

PM Modi Varanasi Visit: एसपीजी की निगरानी में पीएम का बरकी जनसभा स्थल, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

Sun, 17 Dec 2023 03:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 17 Dec 2023 03:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल बरकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit: PM's public meeting venue under SPG surveillance, security agencies on alert mode
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को दोपहर सेवापूरी विधानसभा के बरकी ताल में होने वाली जनसभा के लिए सज धज कर पूरी तरह से तैयार हो गया है। सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। एसपीजी ने जनसभा स्थल हेलीपैड मंच को अपने कब्जे में ले लिया ह। तथा अन्य सुरक्षा एजेंसी वहीं आसपास के इलाकों में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है। जनसभा स्थल से 500 मीटर की दूरी पर आम पार्किंग बनाई गई है। तथा वीआईपी पार्किंग जनसभा स्थल से 100 मीटर पहले बनाई गई है। जनसभा स्थल के आसपास के इलाके बैनर पोस्टर से पट चुका है। वहीं जनसभा स्थल पर आम जन को जाने के लिए मुख्य मार्ग से पंडाल तक जाने वाले मार्ग का निर्माण चल रहा है जिसे देर रात तक तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल बरकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राकृतिक खेती राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मत्स्य एवं पशुपालन तथा उद्यान विभाग उज्जवला एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाएं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं दिव्यांग सशक्तिकरण योजनाएं समाज कल्याण विभाग माय युवा भारत का रजिस्ट्रेशन बैंक इंश्योरेंस योजनाएं आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना पीएम आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा सूचना लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग की योजनाएं कृषि विभाग  सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जा रही है वहीं प्रधानमंत्री खेलकूद प्रतियोगिता के तरफ से खिलाड़ियों द्वारा अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया जाएगा। तथा यहीं से पूर्वांचल सहित अन्य जनपदों को कई हजार करोड़ का सौगात भी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed