{"_id":"667010be5d3ea704930e3c0f","slug":"pm-modi-varanasi-visit-pm-modi-will-address-farmers-in-sewapuri-for-ninth-time-2024-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: सेवापुरी में 9वीं बार जनसभा करेंगे पीएम, चुनाव में जीत के बाद पहली बार आ रहे हैं काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: सेवापुरी में 9वीं बार जनसभा करेंगे पीएम, चुनाव में जीत के बाद पहली बार आ रहे हैं काशी
Mon, 17 Jun 2024 04:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:02 PM IST
सार
PM Modi Varanasi Visit : वाराणसी में पीएम मोदी 18 जून को किसानों को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा सेवापुरी में होगी। यहां पीएम मोदी नौंवीं बार जनसभा करने जा रहे हैं। वहीं मेहंदीगंज गांव में पीएम दूसरी बार आएंगे।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में नौवीं बार जनसभा को संबोधित करेंगे। वे पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान इस क्षेत्र में आठ जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। अब तीसरे कार्यकाल में 18 जून को आ रहे हैं। वहीं, मेहदीगंज गांव में प्रधानमंत्री दूसरी बार जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
दो बार शपथ ग्रहण समारोह के पहले ही आए थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले के अपने दो कार्यकाल में शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र काशी आए थे। वर्ष 2014 में आम चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह से पहले 17 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आए थे। अपने दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह से पहले 27 मई 2019 को साढ़े चार घंटे के काशी दौरे पर आए थे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया था और बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में अभिनंदन समारोह को संबोधित किया था। पहली बार ऐसा हुआ कि वे शपथ ग्रहण समारोह के बाद काशी आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में यहां हुए पीएम मोदी के कार्यक्रम
- 18 दिसंबर 2023 को बरकी गांव में जनसभा।
- 23 सितंबर 2023 को गंजारी गांव में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास व जनसभा।
- 5 मार्च 2022 को खजुरी गांव में जनसभा।
- 25 अक्तूबर 2021 को मेहदीगंज में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद जनसभा।
- 30 नवंबर 2020 को खजुरी गांव में एनएच-19 सिक्सलेन का लोकार्पण और जनसभा।
- 14 जुलाई 2018 को राजातालाब इलाके के कचनार गांव में जनसभा।
- 23 सितंबर 2017 को शाहंशाहपुर गांव में जनसभा।
- 7 नवंबर 2014 को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित जयापुर गांव में जनसभा।
विज्ञापन
सेना के हेलिकॉप्टर ने टच एंड गो का रिहर्सल किया
सेना के हेलिकॉप्टर ने टच एंड गो का रिहर्सल किया
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को मेहंदीगंज में किसानों से संवाद करेंगे। इससे पहले बम निरोधक दस्ते और दिल्ली से आई जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बनाए गए हेलिपैड के साथ ही मंच और पंडाल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद सेना के हेलिकॉप्टर ने टच एंड गो का रिहर्सल किया। मेहंदीगंज स्थित कार्यक्रम स्थल रविवार की शाम से एसपीजी के अधिकारियों की निगरानी में है और चौतरफा पुलिस तैनात कर दी गई है।