फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit on 7th july Rally venue under supervision of SPG Section 144 implemented

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी का वाराणसी दौरा कल, एसपीजी की निगरानी में सभास्थल, कमिश्नरेट में धारा 144 लागू

Wed, 06 Jul 2022 10:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Jul 2022 10:04 AM IST
सार

करीब चार माह बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे। काशीवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। सिगरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट में धारा 144 लागू की गई है। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit on 7th july Rally venue under supervision of SPG  Section 144 implemented
पीएम मोदी की सभा के लिए सिगरा स्टेडियम में तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात मार्च को प्रस्तावित काशी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। एसपीजी अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों को अपने कब्जे में ले लिया। मंगलवार को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अर्दली बाजार स्थित एलटी ग्रेट कॉलेज, सिगरा स्टेडियम और रुद्राक्ष आदि प्रस्तावित स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। किसी भी बाहरी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट में धारा 144 लागू की गई है। अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह के अनुसार धारा छह जुलाई की सुबह छह बजे से लेकर सात जुलाई की रात तक प्रभावी होगा। इस दौरान ड्रोन कैमरा प्रतिबंधित होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 ग्रैंड रिहर्सल और फोर्स की ब्रीफिंग आज
बुधवार को एसपीजी अधिकारियों की टीमें प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट से ग्रैंड रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देगी। वहीं, पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी।  पुलिस आयुक्त के अनुसार किसी भी बाहरी को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित और प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों को देखते हुए रूट डायवर्जन और सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए हैं। एलआईयू की टीमों को भी अलर्ट किया गया है। बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड कार्यक्रम स्थलों की जांच पड़ताल कर रहे। प्रधानमंत्री के रूट पर जगह-जगह की गई बैरिकेडिंग से बाहर कोई न आए और ऊपर से पुष्प वर्षा नहीं करने को लेकर विशेष रूप से पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देशित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed