फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi visit on 7 luly Schools will be closed at 11 am SPG rehearsed for dummy fleet

आज वाराणसी आएंगे पीएम मोदी: स्कूलों में 11 बजे ही हो जाएगी छुट्टी, एसपीजी ने डमी फ्लीट का किया रिहर्सल

Wed, 06 Jul 2022 05:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Jul 2022 05:12 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को करोड़ों की सौगात देने आ रहे हैं। पीएम मोदी करीब सवा चार घंटे शहर में रहेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi visit on 7 luly Schools will be closed at 11 am SPG rehearsed for dummy fleet
एसपीजी ने डमी फ्लीट का किया रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वाराणसी आएंगे। करीब चार महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे पीएम मोदी 18 सौ करोड़ रुपये की तीन दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर गुरुवार को वाराणसी शहर सुबह नौ बजे से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में स्कूलों में सुबह 11 बजे ही छुट्टी की घंटी बज जाएगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शहर के सभी स्कूल प्रबंधकों से अपील की है कि वो अपने स्कूलों को 11 बजे बंद कर दें। ताकि कोई भी बच्चा प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर किए गए रूट डायवर्जन में फंसकर परेशान न हो। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए किसी भी स्कूल में छुट्टी नहीं की गई, बल्कि सभी प्रबंधकों से अपील की गई है कि वो अपने स्कूलों में 11 बजे तक छुट्टी कर दें। वहीं, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की छह से आठ जुलाई तक होने वाली प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इधर, एसपीजी ने गुरुवार को डमी फ्लीट रिहर्सल किया। इस दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से सिगरा स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल और जनसभा स्थल से हेलीपैड तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने फोर्स ब्रीफिंग में अभेद्य सुरक्षा के बाबत पुलिस अधिकारियों और जवानों को टिप्स दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने फोर्स को किया ब्रीफ

PM Modi Varanasi visit on 7 luly Schools will be closed at 11 am SPG rehearsed for dummy fleet
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एनएसजी और एटीएस के कमांडो के साथ ही केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुये टर्मिनल भवन में आगंतुक पास पर भी पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि बैरिकेडिंग से बाहर कोई न आने पाए, इस पर पूरा ध्यान रहे।

आमजन की गतिविधियों पर मुस्तैदी से नजर रखें। पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान सभा स्थल में बगैर अनुमति के मंच के पास किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी। जनसभा स्थल में सादे वेश में पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है।

एयरपोर्ट परिसर से लगायत आसपास के क्षेत्रों और टावरों पर जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। सीआईएसएफ का डॉग स्क्वायड व आईएनटी दस्ता टर्मिनल भवन में चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में है। एसपीजी अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों को अपने कब्जे में ले लिया है।

ड्रोन कैमरा प्रतिबंधित

PM Modi Varanasi visit on 7 luly Schools will be closed at 11 am SPG rehearsed for dummy fleet
पुलिस आयुक्त ने फोर्स को किया ब्रीफ - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट में धारा 144 लागू की गई है। अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह के अनुसार धारा छह जुलाई की सुबह छह बजे से लेकर सात जुलाई की रात तक प्रभावी होगा। इस दौरान ड्रोन कैमरा प्रतिबंधित होगा।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।  बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड कार्यक्रम स्थलों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के रूट पर जगह-जगह की गई बैरिकेडिंग से बाहर कोई न आए और ऊपर से पुष्प वर्षा नहीं करने को लेकर विशेष रूप से पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देशित किया गया है। 

काशीवासियों को रिटर्न गिफ्ट देंगे पीएम मोदी

विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद मोदी का यह पहला दौरा है।  इसे लेकर भाजपा की तरफ से भी जोरदार तैयारियां की गई हैं। हर चौराहे को सजाया जा रहा है। प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।  विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को रिटर्न गिफ्ट देंगे।

सात जुलाई को पीएम के 1812 करोड़ रुपये की 45 योजनाओं की सौगात मिलेगी।  इसमें 1220 करोड़ रुपये की 13 योजनाओं का शिलान्यास और 591 करोड़ रुपये की 32 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि सात जुलाई को विधानसभा चुनाव के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा है।

कहा कि जब भी पीएम काशी आते हैं तो वे काशीवासियों को हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देकर जाते हैं। इस बार भी पीएम काशीवासियों को 1812 करोड़  की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम का काशी मॉडल पूरे विश्व में और चमकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed