फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit Highlights of PM Modi said Maa Ganga adopted me in Jansabha at Kashi

PM मोदी के संबोधन की खास बातें: मां गंगा ने मुझे गोद लिया, काशीवासियों ने तीसरी बार प्रतिनिधि चुनकर धन्य किया

Tue, 18 Jun 2024 08:28 PM IST
प्रगति चंद प्रगति चंद, वाराणसी।
प्रगति चंद, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 18 Jun 2024 08:28 PM IST
सार

PM Narendra Modi in Varanasi News in Hindi : पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की सपथ लेने के बाद मंगलवार को जब काशी पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। काशीवासियों का आभार जताने के लिए मेहदीगंज में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। अब मैं यहीं का हो गया हूं। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 खास बातें... 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Highlights of PM Modi said Maa Ganga adopted me in Jansabha at Kashi
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है
विज्ञापन

पीएम मोदी ने भोजपुरी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद आज हम पहली बार बनारस आयल हईं। काशी के जनता जनार्दन के हमार प्रणाम। कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से काशी वासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। काशी के लोगों ने मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है। मैं यहीं का हो गया हूं। इतनी गर्मी के बावजूद आप सभी यहां बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने आए हैं और आपके इस तपस्या को देख करके सूर्य देवता भी थोड़ा ठंडक बरसाने लग गए।

2- भारत के मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा
पीएम मोदी ने कहा कि मैं अभी जी 7 में हिस्सा लेने इटली गया था। जी 7 के सारे मतदाताओं को मिला दें तो भी भारत के वोटर की संख्या उनसे डेढ़ गुना ज्यादा है। यूरोप के तमाम देशों को जोड़ दें, यूरोपीय यूनियन के सारे मतदाताओं को जोड़ दें तो भी भारत के वोटर की संख्या उनसे ढाई गुना ज्यादा है। 
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit Highlights of PM Modi said Maa Ganga adopted me in Jansabha at Kashi
पीएम मोदी की जनसभा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
3- पूरी दुनिया में इससे बड़ा चुनाव कहीं और नहीं होता
पीएम ने कहा कि मैं आपका ऋणी हूं। भारत में 18वीं लोकसभा के लिए हुआ यह चुनाव भारत के लोकतंत्र की विशालता को, भारत के लोकतंत्र के समर्थक को, भारत के लोकतंत्र की व्यापकता को, भारत के लोकतंत्र की जड़ों की गहराई को दुनिया के सामने पूरे समर्थ के साथ प्रस्तुत करता है। इस चुनाव में देश के 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। पूरी दुनिया में इससे बड़ा चुनाव कहीं और नहीं होता है, जहां इतनी बड़ी संख्या में लोग वोटिंग में हिस्सा लेते हैं।  

4- अमेरिका के पूरे आबादी के आसपास है भारत की महिला वोटरों की संख्या
पीएम ने कहा कि इस चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया है। यह एक देश में महिला वोटर की संख्या के हिसाब से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। यह संख्या अमेरिका के पूरे आबादी के आसपास है। भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती यही ताकत पूरी दुनिया को आकर्षित भी करती है। प्रभावित भी करती है। मैं बनारस के हर मतदाता का भी लोकतंत्र की उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। यह बनारस के लोगों के लिए भी गर्भ की बात है। काशी के लोगों ने तो सिर्फ एमपी नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना है। इसलिए आपको डबल बधाई देता हूं। 

PM Modi Varanasi Visit Highlights of PM Modi said Maa Ganga adopted me in Jansabha at Kashi
PM Modi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
5- देशवासियों ने रचा नया इतिहास 
पीएम ने कहा कि इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है वह वाकई अभूतपूर्व है। एक नया इतिहास रचा। दुनिया के लोकतांत्रिक देश में ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि कोई चुनी हुई सरकार लगातार तीसरी बार वापसी करे। जनता ने यह भी करके दिखाया है। ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था तब से भारत में किसी सरकार ने इस तरह हैट्रिक नहीं लगाई। आपने यह सौभाग्य हमें दिया। अपने सेवक मोदी को दिया। भारत जैसे देश में जहां युवा आकांक्षा इतनी बड़ी है, जहां जनता के आधार सपने हैं वहां लोग अगर किसी सरकार को 10 साल के काम के बाद फिर सेवा का अवसर देते हैं। बहुत बड़ा वीजा है और बहुत बड़ा विश्वास है। 

6- नौजवान, नारी शक्ति और गरीब भारत के मजबूत स्तंभ 
नौजवान, नारी शक्ति और गरीब सभी को भारत का मजबूत स्तंभ माना है। अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में सरकार बनते ही सबसे पहला फैसला किसान और गरीब परिवारों से जुड़ा फैसला लिया। देश भर में गरीब परिवारों के लिए तीन करोड़ घर बनाने हों या फिर पीएम किसान सम्मन निधि को आगे बढ़ाना हो यह फैसला करोड़ों लोगों की मदद करेंगे। आज का ये कार्यक्रम भी विकसित भारत के इसी रास्ते को सशक्त करने वाला है।
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit Highlights of PM Modi said Maa Ganga adopted me in Jansabha at Kashi
PM Modi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
7- किसान सम्मान निधि दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम 
पीएम मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि आज दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम बन चुका है। अभी तक देश के करोड़ों किसान परिवारों के बैंक खाते में 3:15 लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। यहां वाराणसी जिले के किसानों के खाते में भी 700 करोड़ रुपये जमा हुए। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि में सभी लाभार्थी तक लाभ पहुंचाने के लिए टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल हुआ है। कुछ महीने पहले ही भारत संकल्प यात्रा के दौरान भी एक करोड़ से अधिक किसान इस योजना से जुड़े। 

8- विदेशों में पहुंच रहा बनारस का लंगड़ा आम और जौनपुर की मूली 
पीएम ने कहा कि किसान आत्मनिर्भर बन रहा है और कृषि निर्यात में अग्रणी बना है। अब देखिए बनारस का लंगड़ा आम, जौनपुर की मूली, गाजीपुर की भिंडी। ऐसे अनेक उत्पाद आज विदेशी मार्केट में पहुंच रहे हैं। वन जिला वन प्रोडक्ट और जिला स्तर पर एक्सपोर्ट हब बनने से एक्सपोर्ट बढ़ रहा है और उत्पादन भी एक्सपोर्ट क्वालिटी का होने लगा।  

PM Modi Varanasi Visit Highlights of PM Modi said Maa Ganga adopted me in Jansabha at Kashi
PM Modi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
9- कृषि सखी के रूप में खेती को मिलेगी नई ताकत 
पीएम ने कहा कि हमने आशा कार्यकर्ता के रूप में बहनों का काम देखा। डिजिटल इंडिया बनाने में बहनों की भूमिका अच्छी है। अब हम कृषि सखी के रूप में खेती को नई ताकत मिलते हुए देखेंगे। आज 30,000 से अधिक सहायता समूह को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र दिए गए। अभी 12 राज्यों में यह योजना शुरू हुई है। आने वाले समय में पूरे देश में हजारों समूह को इससे जोड़ा जाएगा। यह अभियान तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने में भी मदद करेगा और राज्य सरकार को मौका मिला पूरे समर्पण भाव से काम किया है।  

PM Modi Varanasi Visit Highlights of PM Modi said Maa Ganga adopted me in Jansabha at Kashi
PM Modi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
10- मुक्त बिजली योजना को भी बनारस में मिल रही सफलता 
पीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को भी बनारस में जबरदस्त सफलता मिल रही है। यहां के करीब करीब 40,000 लोग इस योजना के तहत बनारस के 2100 से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगा चुके हैं। अभी तीन हजार से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा है, उनमें से ज्यादातर को डबल फायदा हुआ है। उनका बिजली बिल तो जीरो हो ही गया है। दो-तीन हजार की कमाई भी होने लगी है। 10 सालों में बनारस शहर और आसपास के गांव में कनेक्टिविटी का जो काम हुआ है उससे भी बहुत मदद हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed