फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit helicopter rehearsal before PM modi visit

PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन से पहले हेलिकॉप्टर से किया गया रिहर्सल, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू

Sun, 19 May 2024 09:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 19 May 2024 09:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को काशी प्रवास करेंगे। वे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में मातृशक्ति से सीधे संवाद करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit helicopter rehearsal before PM modi visit
पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 मई को प्रस्तावित दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर बरेका गेस्ट हाउस तक सुरक्षा चाक चौबंद बनाए जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। रविवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तय कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। वायुसेना के हेलिकॉप्टर से रिहर्सल भी किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में अधिकारियों ने सुरक्षा के बाबत बैठक की। सोमवार को एसपीजी के आईजी समेत अन्य अधिकारियों की टीम रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में जहां प्रधानमंत्री ठहरते हैं, वहां की सुरक्षा अभी से बढ़ा दी गई है। आम आदमी या कर्मचारी किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन


उधर, एयरपोर्ट पर भी जांच बढ़ा दी गई है और सीआईएसएफ के साथ ही स्थानीय पुलिस को भी अलर्टमोड में रखा गया है। कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed