वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: लोकार्पण और शिलान्यास वाली सूची में बदलाव, 2100 करोड़ की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल से पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को विकास की सौगात देंगे। 23 दिसंबर को काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कुल 2100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को एक क्लिक के जरिए प्रदेश के 33 जिलों के 20 लाख लाभार्थियों को स्वामित्व योजना का प्रमाणपत्र जारी करेंगे। इसमें वाराणसी के 630 गांवों के 35 हजार लाभार्थियों तक मैसेज के जरिए मोबाइल पर लिंक जाएगा। पीएम के कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के दो हजार लाभार्थी पिंडरा तहसील और एक-एक हजार लाभार्थी राजातालाब व सदर तहसील से पहुंचेंगे। उधर, सोमवार को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद लोकार्पण और शिलान्यास की सूची में बदलाव किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण की सूची में भदरासी में 6.41 करोड़ रुपये से तैयार 50 शैय्यायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय को शामिल किया गया है। पहले पीएम के हाथों 863.75 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण होना था, अब 870.16 करोड़ रुपये लागत की 22 परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।
ऐसे ही शिलान्यास वाली सूची में 49.88 करोड़ रुपये की राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज की स्थापना को शामिल किया गया है। पहले पीएम 1200.63 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे, अब उसमें अस्पताल का शिलान्यास और शामिल किया गया है। अब पीएम 1225.51 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता का पोर्टल व लोगो भी लांच करेंगे पीएम
पीएम मोदी दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैडर्ड की कंफर्मिटी एसेसमेंट स्कीम के पोर्टल और लोगो का शुभारंभ करेंगे। दुग्ध उत्पादक अब पोर्टल के जरिए अपने उत्पादों की गुणवत्ता का प्रमाणीकरण करा सकेंगे। यह 24 दिसंबर से ही देशभर में लागू हो जाएगा।