PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी की जनसभा के लिए भाजपा ने कसी कमर, चुनिंदा कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियों में भाजपा के पदाधिकारी जुट गए हैं और उनके सड़क मार्ग को सजाने की भी कार्ययोजना तैयार की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात जुलाई को प्रस्तावित वाराणसी दौरे के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने पीएम की सिगरा स्टेडियम में होने वाली जनसभा एवं अन्य कार्यक्रमों की सफलता के लिए चुनिंदा एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। तीन जुलाई को जिला और महानगर के सभी 33 मंडलों की बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि सात जुलाई को दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री सिगरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए पार्टी ने चुनिंदा एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं की टोली बनाई है। जो व्यवस्था को देखेगी।
मॉनीटरिंग प्रमुख का दायित्व सुशील त्रिपाठी को, सूचना विभाग का दायित्व उदय प्रताप सिंह पप्पू को, प्रोटोकोल एवं प्रशासन का दायित्व अशोक चौरसिया एवं नवीन कपूर को, मंच व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल पर लाइट एवं साउंड व्यवस्था का दायित्व राकेश शर्मा एवं सुदामा पटेल को, संख्या एवं वाहन व्यवस्था का दायित्व दिलीप पटेल, अशोक तिवारी, सुरेश सिंह, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर एवं अशोक पटेल को सौंपा गया है।
सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व जेपी सिंह, रमेश बिंद सत्या, रामप्रकाश सिंह बीरु एवं अश्विनी सिंह तूफानी को, पार्किंग व्यवस्था का दायित्व विनय मौर्या, सुशील गुप्ता, गगन मिश्रा एवं सिंधु सोनकर को, खेल खिलाड़ियों की सूची का दायित्व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को एवं चिकित्सा व्यवस्था का दायित्व डॉ अशोक राय को सौंपा गया है।
पीएम की जनसभा में हर मंडल से जुटेंगे एक हजार कार्यकर्ता
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी होनी चाहिए। पीएम मोदी की सिगरा स्टेडियम में प्रस्तावित जनसभा में कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस की भागेदारी सुनिश्चित हो। इसके लिए अभी से जनसंपर्क करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर मंडल सह शक्तिकेंद्रों पर बैठकें आयोजित करनी हैं। संगठन के सभी मोर्चों, विभागों एवं प्रकोष्ठों की बैठकों के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। वाराणसी जिले के 20 और महानगर के 13 मंडलों में से प्रत्येक मंडल से कम से कम एक हजार कार्यकर्ता जनसभा में शामिल हों।
पीएम के स्वागत में सड़क के दोनों किनारों से कार्यकर्ता करेंगे पुष्प वर्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में भाजपा के कार्यकर्ता सड़क के दोनों तरफ मौजूद रहकर पुष्प वर्षा करेंगे। पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियों में भाजपा के पदाधिकारी जुट गए हैं और उनके सड़क मार्ग को सजाने की भी कार्ययोजना तैयार की गई है।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि आगामी सात जुलाई को काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को सौगात देने आ रहे हैं। पीएम बनने के बाद उनका 30 से भी ज्यादा बार आगमन हुआ है और हर बार वे हजारों करोड़ की सौगात देते हैं।
उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी का काशी की गरिमा के अनुरूप स्वागत करना है, जिस मार्ग से पीएम मोदी का काफिला गुजरे, उन मार्गों पर पार्टी के झंडे, बैनर, स्वागत की होर्डिंग्स लगाए, शहर के प्रमुख चौराहों की साज सज्जा, लाइटिंग करे। सोशल मीडिया और आईटी विभाग प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर प्रचार-प्रसार करें।