फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi varanasi visit and nomination effect 50 non scheduled aircraft landed at Babatpur airport

Varanasi: पीएम मोदी के दौरे व नामांकन का असर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे 50 नॉन शेड्यूल विमान

Wed, 15 May 2024 06:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 May 2024 06:31 PM IST
सार

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे व नामांकन को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर कई प्रमुख हस्तियां अपने- अपने चार्टर प्लेन और हेलिकॉप्टर से पहुंचे। ऐसे में 16 विमान की पार्किंग की क्षमता वाला एयरपोर्ट फुल हो गया।

विज्ञापन
PM Modi varanasi visit and nomination effect 50 non scheduled aircraft landed at Babatpur airport
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे व नामांकन के चलते एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग भी फुल हो गई। मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शेड्यूल विमानों के अलावा नान शेड्यूल विमानों की संख्या लगभग 50 रही। विमान पार्किंग कम होने की दशा में चार्टर प्लेन और हेलिकॉप्टर को आसपास के एयरपोर्ट प्रयागराज, लखनऊ और आजमगढ़ में उतारना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार को प्रधानमंत्री का रोड शो और मंगलवार को नामांकन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। कई प्रमुख हस्तियां अपने अपने चार्टर प्लेन और हेलिकॉप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान 16 विमान की पार्किंग की क्षमता वाला एयरपोर्ट फुल हो गया। इसके बाद प्रयागराज, लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ विमानों को पार्किंग के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


ये नेता रहे मौजूद जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित
शाह, योगी आदित्यनाथ, एकनाथ शिंदे, कोनार्ड संगमा, प्रफुल्ल पटेल, रामदास आठवले, हरदीप पुरी, चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, डॉ संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल, ओमप्रकाश राजभर, जयंत चौधरी, अम्बुमणि रामदास, के वासन, देवनाथन यादव, तुषार वेल्लापल्ली, अतुल बोरा, प्रमोद बोरो, पशुपति पारस, भूपेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि नान शेड्यूल विमानों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई। दिग्गज नेताओं की जुटान काशी में शुरू हो गई है। इससे अब एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या भी बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed