फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi start memu train instead of demu train

वाराणसी- बलिया डेमू की जगह अब मेमू ट्रेन, पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 14 Jul 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 14 Jul 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
PM modi start memu train instead of demu train
मंडुवाडीह से शुरू होने वाली नई मेमू ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
बलिया से चलने वाली डेमू (डीजल मल्टिपल यूनिट) अब बीती बात हो जाएगी। शनिवार से डेमू की जगह मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट) का संचालन शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे और वाराणसी सिटी से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को वाराणसी से औड़िहार के बीच ट्रायल रन किया गया। इस दौरान सब कुछ ठीक पाया गया। फिलहाल वाराणसी से बलिया के बीच डेमू ट्रेन चलाई जा रही थी।
विज्ञापन


14 जुलाई से वाराणसी सिटी-बलिया तथा फेफना-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। शनिवार से इसकी जगह मेमू ले लेगी। शुक्रवार को ट्रायल रन के बाद मंडुवाडीह वाशिंग लाइन पहुंची मेमू की रैक की साफ-सफाई और सुरक्षा जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को फूल-पत्तियों से सजाया गया। इसके बाद शनिवार सुबह वाराणसी सिटी के लिए भेजी जाएगी। मेमू ट्रेन में बैठने के साथ ही खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह है। इसमें कुल नौ डिब्बे हैं। ये एक दूसरे से जुड़े होने के साथ ही चौड़े दरवाजे से युक्त हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अधिकारियों ने वाराणसी पहुंची नई रैक का निरीक्षण किया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एनईआर संजय यादव ने बताया कि डेमू की जगह मेमू का संचालन होने जा रहा है।

ऐसे चलेगी उद्घाटन विशेष गाड़ी 

PM modi start memu train instead of demu train
खड़ी ट्रेन के अंदर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन विशेष गाड़ी मेमू वाराणसी सिटी से शाम को 4:30 बजे बलिया को रवाना होगी। 4:39 पर सारनाथ, 4:46 कादीपुर, 4:56 पर रजवाड़ी, 5:01 पर सिधौना, 5:10 मिनट पर औड़िहार, 5:17 पर सैदपुर भीतरी, 5:26 पर तरांव, 5:32 पर बासुचक, 5:39 पर नंदगंज, 5:46 मिनट पर सहेड़ी, 5:52 आकुंशपुर, 6:00 पर गाजीपुर सिटी, 6:07 पर गाजीपुर घाट, 6:16 पर शाहबाज कुली, 6:24 मिनट पर युसुफपुर, 6:32 मिनट पर ढोढ़ाडीह, 6:40 मिनट पर करीमुद्दीनपुर, 6:48 मिनट पर ताजपुर डेहमा, 6:56 मिनट पर चितबड़ागांव, 7:03 पर फेफना, 7:10 मिनट पर सागरपाली और 7:20 मिनट पर बलिया पहुंच जाएगी। 15 जुलाई से बलिया से नियमानुसार मेमू का संचालन किया जाएगा।

रात में विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं पीएम मोदी 

PM modi start memu train instead of demu train
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
दो दिनी दौरे पर शनिवार को काशी पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए शहर में निकल सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव के दरबार में दर्शन-पूजन की भी तैयारी है।

हालांकि इन कार्यक्रमों के बारे में कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पार्टी सूत्रों का दावा है कि डीरेका में विशिष्टजनों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री शहर के रात्रि भ्रमण पर जा सकते हैं।

पीएम मोदी डीरेका में विशिष्टजनों से मुलाकात के दौरान ‘मेरी काशी’ पुस्तिका का विमोचन करेंगे। इस पुस्तिका में बतौर सांसद उनकी तरफ से अपने संसदीय क्षेत्र में बीते चार सालों में कराए गए विकास कार्यों का संकलन है। इस दौरान पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।

माना जा रहा है कि इसके बाद प्रधानमंत्री सीएम योगी के साथ शहर में निकल सकते हैं। संभावित दर्शन-पूजन और रात्रि भ्रमण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां कर ली है। शहर के कई इलाकों में बैरिकेडिंग भी कराई गई है ताकि फ्लीट गुजरने में किसी प्रकार की अड़चन न आने पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed