फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi set to lay foundation stone of NRI building in varanasi

वाराणसी में पांच मंजिला अप्रवासी भवन का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

Sun, 25 Feb 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Feb 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
PM modi set to lay foundation stone of NRI building in varanasi
पिछले दौरे पर शहंशाहपुर गांव में 'इज्जत घर' की जोड़ी थी ईंट - फोटो : twitter
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में अप्रवासी भवन बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रशासन ने पिंडरा तहसील में सीओ बड़ागांव कार्यालय के सामने करीब ढाई एकड़ जमीन को अप्रवासी भवन के नाम से दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने आगामी दौरे में इस अप्रवासी भवन की नींव रखेंगे। सूत्रों की मानें तो पांच मंजिल भवन में अप्रवासी को रहने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। मारीशस के उच्चायुक्त जमीन का निरीक्षण कर चुके हैं। पूर्व सपा नेता एवं राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी अप्रवासी भवन के निर्माण में सांसद निधि देने की पेशकश कर चुके हैं। 
विज्ञापन


12 से 15 मार्च के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन का वाराणसी आने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि 12 मार्च को इमैनुअल मैक्रोन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वाराणसी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो प्रशासन पीएम के इसी दौरे में अप्रवासी भवन की नींव रखवाना चाहता है। तैयारियों के तहत ही पिंडरा तहसील में कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। इस संबंध में डीएम योगेश्वर राम मिश्र की लखनऊ में शासन के वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक भी हो चुकी है।


शासन स्तर पर ही ड्राइंग बनाने का काम भी चल रहा है। पांच मंजिला भवन में पार्किंग, रेस्टोरेंट एवं ठहरने की व्यवस्था होगी। एसडीएम पिंडरा एनएन यादव ने बताया कि सीओ बड़ागांव कार्यालय के सामने करीब ढाई एकड़ जमीन अप्रवासी भवन के नाम से दर्ज कर ली गई है। शासन स्तर से आगे की प्रक्रिया होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed