फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi security Lapse in varanasi Youth jumped towards fleet police chased and caught him

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: वाराणसी में काफिले के सामने कूदा युवक, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

Sat, 23 Sep 2023 08:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 08:45 PM IST
सार

पीएम मोदी की वाराणसी यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आई है। रुद्राक्ष सेंटर के बाहर एक युवक फाइल में कागज लिए उनके काफिले के सामने कूद गया। पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे सिगरा थाने ले गई।

विज्ञापन
PM Modi security Lapse in varanasi Youth jumped towards fleet police chased and caught him
पीएम मोदी के काफिले के पास दौड़ता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से शाम के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट बाहर निकली तो एक युवक फाइल में कागज लिए हुए उनकी ओर दौड़ा। प्रधानमंत्री की फ्लीट की ओर युवक को दौड़ते हुए देख कर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे सिगरा थाने ले गई।

विज्ञापन


सिगरा थाने ले जाकर युवक से पुलिस, एलआईयू और आईबी की अलग-अलग टीमों ने पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गाजीपुर निवासी युवक नौकरी न मिलने से परेशान है। आर्मी की भर्ती परीक्षा उसने पास कर ली है, लेकिन मेडिकल में वह सफल नहीं हो पाया था।

विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां कर रही पूछताछ

इसके लिए तमाम कार्यालयों से लेकर अदालत में भी गुहार लगाने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से वह प्रधानमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाना चाहता था। उधर, इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही समझ में आया है कि युवक नौकरी न मिलने से परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया शिलान्यास: बनारस के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भगवान शिव की झलक, तस्वीरों में देखें

उससे सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर उसके पास से बरामद हुए कागजात देख रही हैं। उसके नाम और पते की भी तस्दीक कराई जा रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed