फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Security Breach Varanasi people Praying for long life of Prime Minister protest against Congress effigy of Punjab CM channi burnt

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: वाराणसी में प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए दुआख्वानी, कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी, पंजाब सीएम का पुतला फूंका

Fri, 07 Jan 2022 09:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Jan 2022 09:47 PM IST
सार

वाराणसी में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को गंभीर मामला बताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर शुक्रवार को जगह-जगह कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन
PM Modi Security Breach Varanasi people Praying for long life of Prime Minister protest against Congress effigy of Punjab CM channi burnt
वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर वाराणसी में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कहीं कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तो कहीं प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए पूजापाठ और दुआख्वानी की गई।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मोहम्मद आसिफ के नेतृत्व में बेनियाबाग में शुक्रवार को दुआख्वानी की गई। इसमें मुस्लिम समाज के लगभग 100 लोग शामिल हुए। लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ ही पंजाब में कांग्रेस सरकार को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को भाजपा ने कांग्रेस की दुर्भावना से ग्रसित राजनीति करार दिया है। शुक्रवार को पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। रामगोपाल मोहले ने कहा कि यह हादसा से न सिर्फ देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है बल्कि राष्ट्रीय सम्मान पर भी कुठाराघात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बीएचयू के नवागत वीसी ने संभाला कार्यभार: पुरातन छात्रों से की आर्थिक सहयोग की अपील

PM Modi Security Breach Varanasi people Praying for long life of Prime Minister protest against Congress effigy of Punjab CM channi burnt
पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भाजपा नेताओं ने चौबेपुर चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को पंजाब में अपनी हार दिख रही है। इससे द्वेष भावना से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नहीं समझा।

वहीं युवा भारती के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह 10 बजे मच्छोदरी पार्क तिराहे पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि पंजाब के सीएम के इशारे पर ही पीएम मोदी की सुरक्षा को खतरे में डाला गया था। अतुल ने कहा कि पीएम के काफिले को रोकना न सिर्फ प्रधानमंत्री अपितु 135 करोड़ भारतीयों का अपमान है।

प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए किया रुद्राभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना के लिए शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मार्कंडेय महादेव धाम में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम की सुरक्षा में चूक की घटना बेहद गंभीर है और पंजाब सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को कोविड से जल्द स्वस्थ रहने के लिए रुद्राभिषेक कराया। 

बुल्ली बाई एप के खिलाफ दखल का प्रदर्शन

PM Modi Security Breach Varanasi people Praying for long life of Prime Minister protest against Congress effigy of Punjab CM channi burnt
बुल्ली बाई एप के खिलाफ दखल का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बुल्ली बाई एप के विरोध में दखल ने शुक्रवार को चेत सिंह घाट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें बीएचयू, विद्यापीठ के विद्यार्थियों के बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। डॉ. इंदु पांडेय ने इंटरनेट पर हो रही अभद्रता, ट्रोलिंग, अश्लील मीम्स और बुल्ली बाई एप पर 100 से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने के मामलों की निंदा की। विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए। शालिनी ने कहा कि दखल संगठन महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अमर्यादित कृत्य की निंदा करता है। इस दौरान सोशल मीडिया पर सचेत रहने का संदेश दिया गया। 
पढ़ेंः मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामिया, बनारस में चालक की हत्या कर लूटा था काजू लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed