फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi said Special freight train will run between Surat to Kashi textile businessmen will benefit

PM Modi बोले: सूरत से काशी के बीच चलेगी विशेष मालवाहक ट्रेन, कनेक्टिविटी बढ़ने से कारोबारियों को होगा लाभ

Thu, 29 Sep 2022 05:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Sep 2022 05:08 PM IST
सार

गुजरात के सूरत से काशी के बीच जल्द ही विशेष मालवाहक ट्रेन चलेगी। यह मालवाहक ट्रेन सूरत से काशी के बीच सामानों से भरा कंटेनर ले जाएगी। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सूरत शहर में आयोजित कार्यक्रम में की।

विज्ञापन
PM Modi said Special freight train will run between Surat to Kashi textile businessmen will benefit
सूरत में सभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के सूरत शहर में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान सूरत को श्रम का सम्मान करने वाला शहर बताते हुए कहा कि दुनिया के सबसे तेज गति से विकास करने वाले शहरों में इसकी चर्चा होती है। पीएम मोदी ने कहा कि सूरत का टेक्सटाइल बाजार काशी और पूर्वी उत्तर प्रदेश से भी जुड़ा है।

विज्ञापन


पहले से ही ट्रकों के जरिए सामान पूर्वी उत्तर प्रदेश भेजा जाता रहा है। इस जरूरत को देखते हुए रेलवे और पोस्टल डिपार्टमेंट ने खास तरह का कोच डिजाइन किया है, जिसमें कार्गों आसानी से फिट हो जाता है। इसके लिए एक टन का कंटेनर भी डिजाइन किया गया है। इन कंटेनरों को आसानी से लोड और अनलोड किया जाता है।
विज्ञापन


सूरत से काशी के लिए नई ट्रेन चलने से कारोबारियों का बहुत फायदा होगा। शुरुआती सफलता के बाद अब सूरत से काशी के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रयास किया जा रहा है। यह ट्रेन सूरत से काशी तक माल ले जाएगी। पीएम मोदी की इस घोषणा का बनारस के टेक्सटाइल कारोबारियों ने स्वागत किया है। कहा कि सूरत से काशी समेत पूर्वांचल की  कनेक्टिविटी बढ़ने से व्यापार में तेजी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed