फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi's parliamentary constituency Varanasi know When Election results will be announce

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जानें कब आएगा चुनाव परिणाम

Fri, 10 Mar 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 10 Mar 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's parliamentary constituency Varanasi know When Election results will be announce
ईवीएम

पहड़िया मंडी में 11 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले शहर दक्षिणी के चुनाव नतीजे आएंगे। सबसे आखिरी में कैंट विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आएगा।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रत्येक विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर बूथवार पड़े वोटों का दोबारा मिलान कर अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी। इस बीच, मतगणना स्थल पर तैयारियां तेजी से मुकम्मल की जा रही हैं। वहां गणना टेबल लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को यूपी कॉलेज में 600 मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

मतगणना के दिन सुबह आठ बजे सबसे पहले 3700 पोस्टल बैलेट और 692 सर्विस वोटर के मतों की गिनती होगी। इसके बाद बूथवार ईवीएम खोली जाएंगी। उम्मीद है कि 12 से 1 बजे के बीच में आठों विधानसभाओं की गिनती पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि हर विधानसभा के लिए 14-14 गणना टेबल लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा हर विधानसभा में एक -एक टेबल रिटर्निंग आफिसर का होगा।

एक राउंड में एक विधानसभा के 14 बूथों पर पड़ने वाले मतों की गिनती होगी। सबसे कम बूथ दक्षिणी में हैं जबकि सबसे अधिक बूथ कैंट में हैं। दक्षिणी की गिनती 21 जबकि कैंट की गिनती 28 चक्रों में पूरी होगी।

 

विधानसभा- बूथों की संख्या-राउंड की गिनती

PM Modi's parliamentary constituency Varanasi know When Election results will be announce

पिंडरा- 335 24

अजगरा- 332 24

शिवपुर- 326 24

रोहनिया - 372 27

उत्तरी - 357 26

दक्षिणी - 291 21

कैंटोमेंट - 381 28

सेवापुरी- 317 23

कुल 2711

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed