{"_id":"6223673031327f0914794f50","slug":"pm-modi-routine-starting-the-day-with-yoga-taste-of-idli-and-sambar-in-breakfast","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की दिनचर्या: योग से की दिन की शुरुआत, नाश्ते में इडली और सांभर का चखा स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की दिनचर्या: योग से की दिन की शुरुआत, नाश्ते में इडली और सांभर का चखा स्वाद
Sat, 05 Mar 2022 07:05 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में अस्सी स्थित पप्पू की चाय की अड़ी पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय दौरे में बरेका गेस्ट हाउस में ठहरे। शुक्रवार को रोड शो के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। फिर लंका से बरेका निकल गए। कुछ देर रुकने के बाद अदरक वाली चाय पी और कैंट रेलवे स्टेशन रवाना हुए।
विज्ञापन
वहां से खिड़किया घाट और फिर बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। देर रात उन्हें रोटी, चावल, मिक्स वेज, पनीर व दाल परोसी गई। शनिवार सुबह की शुरुआत योग से की। फिर समाचार पत्रों पर नजर डाली। नाश्ते में चाय दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें इडली, सांभर, सादा पराठा और दलिया दिया गया। इसके बाद पीएम प्रबुद्धजनों के कार्यक्रम के लिए निकले। वापस लौटने के बाद कुछ देर विश्राम किया। फिर बरेका खेल मैदान से वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से खजूरी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन