फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi program to visit Varanasi in January postponed people will wait projects for inauguration

इस माह काशी नहीं आएंगे पीएम: इन परियोजनाओं का करना होगा इंतजार, रोपवे की निविदा प्रक्रिया अंतिम दौर में

Wed, 05 Jan 2022 01:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Jan 2022 01:16 PM IST
सार

पीएम मोदी आठ जनवरी को नहीं आएंगे। 15 जनवरी से पहले आचार संहिता लागू होने की उम्मीद के चलते पीएम का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। जिस कारण खिड़किया घाट भी शुरू नहीं होगा।

विज्ञापन
PM Modi program to visit Varanasi in January postponed people will wait projects for inauguration
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदलते बनारस की विकास गति को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हुई परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए शहरवासियों को इंतजार करना पड़ेगा। कारण, आठ जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। 15 जनवरी से पहले आचार संहिता लागू होने की उम्मीद के चलते अब परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मार्च-अप्रैल में होंगे। फिलहाल रोपवे और एकीकृत मंडलीय कार्यालय की टेंडर प्रक्रिया चल रही है और इसी महीने इसके कार्यदायी संस्था के चयन की भी उम्मीद है।

विज्ञापन


दरअसल, 23 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिंडरा में बनास काशी संकुल का शिलान्यास के साथ ही दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। इसी दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आठ जनवरी को आगमन की सूचना दी गई थी। फिलहाल पीएम मोदी नौ जनवरी को लखनऊ में जनविश्वास यात्रा के समापन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ऐसे में उनके वाराणसी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। पीएम के कार्यक्रम स्थगन से काशी की जनता को परियोजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। यहां बता दें कि करीब 424 करोड़ रुपये की कैंट स्टेशन से गिरिजाघर के बीच रोपवे परियोजना की निविदा प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बनने वाली एकीकृत मंडलीय कार्यालय पर कार्यदायी संस्था का चयन किया जाना है। माना जा रहा है कि इस महीने तक परियोजना की कागजी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, मगर शिलान्यास नहीं हो पाने के कारण कुछ महीने बाद ही काम शुरू होगा। प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि मार्च में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परियोजनाओं का शिलान्यास कराया जा सकेगा।

खिड़किया घाट से नहीं चलेंगी नावें
करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार खिड़किया घाट से सीएनजी नाव और क्रूज संचालन की योजना है। मगर, इस अत्याधुनिक घाट के लोकार्पण नहीं होने के चलते फिलहाल नाव और क्रूज का संचालन भी ठंड के बाद से ही शुरू होगा। कारण, यहां बनकर तैयार सीएनजी स्टेशन को भी शुरू नहीं किया गया है।

इसी महीने से बननी शुरू होंगी सड़कें
प्रधानमंत्री के हाथों 23 दिसंबर को शिलान्यास हुई रोहनिया लहरतारा सिक्सलेन और चांदपुर से अकेलवा फोरलेन का काम जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकता है। इसकी निविदा प्रक्रिया अंतिम दौर में है और कंपनी का चयन होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका सर्वे आदि भी शुरू करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed